फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Forecast Today: Western Disturbance to Bring Rain and Strong Winds IMD Alert Lucknow Aaj ka Mausam

UP Weather: आज से सक्रिय होगा दूसरा विक्षोभ, पूरे प्रदेश में हवाओं के साथ बारिश के हालात; 38 जिलों में अलर्ट

Sat, 28 Mar 2026 09:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 28 Mar 2026 09:26 AM IST
सार

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया-पाकिस्तान से आ रहीं हवाओं ने यूपी में प्रवेश किया। इससे बूंदाबांदी की शुरुआत हुई। 29 मार्च को दूसरा विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। वाराणसी में देर रात तेज बारिश की खबर है। 

विज्ञापन
UP Weather Forecast Today: Western Disturbance to Bring Rain and Strong Winds IMD Alert Lucknow Aaj ka Mausam
demo - फोटो : AI

विस्तार

यूपी में आज से दूसरा विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया-पाकिस्तान से आ रहीं हवाओं ने यूपी में प्रवेश किया। इससे बूंदाबांदी की शुरुआत हुई। 29 मार्च को दूसरा विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। 40-50 की रफ्तार से हवा चलेगी। 3°C तक पारा गिरेगा। वहीं, 38 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।  

विज्ञापन


विक्षोभ के असर से शुक्रवार को पश्चिमी जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश देखने को मिली। बारिश के दाैरान इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली झोंकेदार हवाएं चलीं। मुजफ्फर नगर में सर्वाधिक 6 मिमी, सहारनपुर में 3 मिमी, लखनऊ में 2.6 मिमी और हरदोई, बहराइच, अमेठी, फतेहपुर, बाराबंकी आदि में छिटपुट बूंदाबांदी हुई। माैसम में इस बदलाव से प्रदेश भर में तापमान में 4 डिग्री की औसत गिरावट दर्ज की गई। बहराइच, बाराबंकी, अमेठी आदि में अधिकतम तापमान में सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


4 दिन कैसा रहेगा मौसम

  • 29 मार्च - पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं
  • 30 मार्च - पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी
  • 31 मार्च - पश्चिमी यूपी में बौछारें पड़ेंगी। पूर्वी यूपी में अच्छी बारिश हो सकती है
  • 1 अप्रैल- पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed