फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather: School closed in Lucknow today, hospital alert

UP Weather : लखनऊ में आज स्कूल बंद, अस्पताल अलर्ट, भारी बारिश की आशंका में प्रशासन सतर्क, कंट्रोल रूम भी बना

Mon, 10 Oct 2022 01:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Oct 2022 01:25 AM IST
सार

UP Weather : लखनऊ में रविवार सुबह से देर रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इसके साथ ही सोमवार को भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने 10 अक्तूबर को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के कक्षा एक से 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
UP Weather: School closed in Lucknow today, hospital alert
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में रविवार सुबह से देर रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इसके साथ ही सोमवार को भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने 10 अक्तूबर को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के कक्षा एक से 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखते हुए कंट्रोल रूम भी बना दिया है। जनपद वासियों के लिए एडवाइजरी कर उन्हें सतर्क रहने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को हालात के मद्देनजर सचेत रहने को कहा है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने जनपदवासियों से कहा है कि सोमवार को भारी बारिश की आशंका है। ऐसे में सभी लोग पूरी सावधानी बरतें। पुराने जर्जर भवनों से दूर रहें। अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें। भीड़ भाड़ व ट्रैफिक जाम वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। खुले सीवर, बिजली के तार व खंभों से बच कर रहें। किसी भी सिविक समस्या, जल भराव, पेड़ गिरने आदि की सूचना नगर निगम कंट्रोल रूम के नंबर 9151055671, 9151055672, 9151055673 व टोल फ्री नंबर 1533 पर सूचना दे सकते हैं। 
विज्ञापन


बिजली ब्रेकडाउन होने पर हेल्पलाइन नंबर 1912 पर कॉल कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से पानी उबाल कर पीने, नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से ब्लीचिंग पाउडर व क्लोरीन की गोलियां प्राप्त कर उसका इस्तेमाल करने को भी कहा है। उन्होंने बताया कि किसी भी चिकित्सीय आपातकाल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखनऊ के कंट्रोल रूम 0522-2622080 पर संपर्क कर सकते हैं। अन्य किसी समस्या के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के नंबर 0522-4523000 पर समस्या दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पतालों में टीम मुस्तैद 
डीएम ने बताया कि जिले के सभी राजकीय चिकित्सालय, पीएचसी, सीएचसी सहित अन्य अस्पताल हाई अलर्ट पर रहेंगे। ट्रॉमा मैनेजमेंट, सर्पदंश, बिजली के झटके व जल जनित रोगों के उपचार की व्यवस्था चिकित्सालयों पर रहेगी। आकस्मिक सेवाओं में तैनात अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। दवाओं व रोगी वाहन की उपलब्धता रहेगी। इसके साथ सभी सरकारी व इमरजेंसी सर्विस के कार्यालय खुले रहेंगे। प्राइवेट कार्यालयों के कार्यालय अध्यक्ष व सक्षम अधिकारी को अपने स्तर से अवकाश घोषित करने के संबंध में उचित निर्णय लेने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed