फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Rain will continue till May 31 sunshine will prevail in some places Know condition of your district

UP Weather: 31 मई तक जारी रहेगा बारिश तो कहीं धूप का दौर, 23 जिलों में गरज-चमक के आसार; जानें अपने जिले का हाल

Mon, 26 May 2025 03:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 May 2025 03:55 PM IST
सार

प्रदेश में फिलहाल पूर्वा हवाओं में पर्याप्त मात्रा में नमी की वजह से उमस भरी चिपचिपी गर्मी बरकरार है। सोमवार को पश्चिमी यूपी के विभिन्न इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ मुरादाबाद, मेरठ समेत आगरा, अलीगढ़, बरेली, सहारनपुर में छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिली। 

विज्ञापन
UP Weather Rain will continue till May 31 sunshine will prevail in some places Know condition of your district
बूंदाबांदी के बीच सड़क से गुजरते वाहन। (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं धूप का सिलसिला 31 मई तक जारी रहने वाला है। साथ ही 28 मई तक प्रदेश में लू की परिस्थितियों पर लगाम रहेगी। तापमान में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन आने के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर समेत लगभग 23 जिलों में बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। कहीं-कहीं गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास, सीएम बोले- स्कूलों में ठीक करें शिक्षक-छात्र अनुपात
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 28 मई तक ऐसे ही फेरबदल भरे मौसम के बाद 29 मई से दो-तीन दिनों के लिए बूंदाबांदी और हवाओं की तीव्रता और क्षेत्रफल में विस्तार देखने को मिलेगा।

इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना

देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed