फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather: Rain in Several Districts; Hail Falls in Bundelkhand and Rae Bareli; Alert Issued for 38 Districts

UP Weather: कई जिलों में बारिश, बुंदेलखंड और रायबरेली में गिरे ओले, 38 जिलों में अलर्ट; जानें कैसा रहेगा मौसम

Fri, 27 Mar 2026 08:51 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 27 Mar 2026 08:51 PM IST
सार

प्रदेश में मौसम में अचानक बदलाव से कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। बुंदेलखंड और रायबरेली सहित कई क्षेत्रों में असर देखा गया है। 38 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और आगे भी बदलाव की संभावना जताई है।

विज्ञापन
UP Weather: Rain in Several Districts; Hail Falls in Bundelkhand and Rae Bareli; Alert Issued for 38 Districts
मौसम में अचानक हुआ बदलाव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट ली। अवध के जिलों में सुबह तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हई। लखनऊ, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, अमेठी, अंबेडकरनगर में बूंदाबांदी हुई।  रायबरेली में ओले गिरे। अयोध्या और सुल्तानपुर में धूल भरी आंधी के बाद हल्की बारिश हुई। बुंदेलखंड के बांदा-चित्रकूट, हमीरपुर और जालौन में भी शुक्रवार शाम तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और ओले पड़े। 

विज्ञापन


कानपुर और आसपास के औरैया, कानपुर देहात, उन्नाव और हरदोई में भी दिन में रुक-रुक कर बूंदा-बांदी होती रही। बारिश से गेहूं, सरसों, चना, लाही और अरहर की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर किसानों को राहत पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

विज्ञापन

जानें वैज्ञानिकों ने क्या कहा

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया-पाकिस्तान से आ रहीं हवाओं ने यूपी में प्रवेश किया। इससेबूंदाबांदी की शुरुआत हुई। 29 मार्च को दूसरा विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। 40-50 की रफ्तार से हवा चलेगी। 3°C तक पारा गिरेगा। वहीं, 38 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

5 दिन कैसा रहेगा मौसम

  • 28 मार्च - पश्चिमी और पूर्वी यूपी के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहेगा। 
  • 29 मार्च - पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 
  • 30 मार्च - पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। 
  • 31 मार्च - पश्चिमी यूपी में बौछारें पड़ेंगी। पूर्वी यूपी में अच्छी बारिश हो सकती है।
  • 1 अप्रैल- पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed