फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather News: Warning of rain with strong winds and thunderstorms in 65 districts of UP

UP Weather News: अचानक बदला मौसम का मिजाज, 65 जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी

Thu, 29 May 2025 04:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 May 2025 04:58 PM IST
सार

यूपी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। नौतपा के बीच चहुंओर बूंदाबांदी हुई। पूर्वी यूपी और बुंदेलखंड समेत 31 जिलों में ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 65 जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 

विज्ञापन
UP Weather News: Warning of rain with strong winds and thunderstorms in 65 districts of UP
आसमान में छाए बादल - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार से मौसम ने अचानक करवट लिया। सुबह राजधानी लखनऊ समेत तराई और पूर्वी यूपी में कई जगहों पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। साथ ही प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक कहीं भी लू जैसी परिस्थितियां नहीं रहीं। कहीं-कहीं  उमस भरी चिपचिपी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए समूचे प्रदेश में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी  की चेतावनी जारी की है। साथ ही पूर्वी-तराई इलाकों और बुंदेलखंड समेत प्रदेश के 31 जिलों में ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। विभिन्न जगहों पर 40 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से धूल भरी हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिन पूरे प्रदेश में मौसम ऐसा ही रहने वाला है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: यूपी सरकार और आस्ट्रेलिया के विश्वविद्यालय के बीच साइन हुआ एमओयू, सीएम योगी बोले- ये नई शिक्षा नीति के अनुरूप
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि  29 से 31 मई के बीच प्रदेश में दो-तीन दिनों के लिए बूंदाबांदी होगी। इस दौरान हवाओं की  तीव्रता और क्षेत्रफल में विस्तार देखने को मिलेगा।

इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, अयोध्या, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed