{"_id":"697591e699e00949110b02e1","slug":"up-weather-news-rain-will-cause-mercury-to-drop-by-six-degrees-rain-expected-from-27th-january-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather News: धूप ज्यादा दिन नहीं दे पाएगी राहत, यूपी में बारिश का अलर्ट; फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather News: धूप ज्यादा दिन नहीं दे पाएगी राहत, यूपी में बारिश का अलर्ट; फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड
Sun, 25 Jan 2026 09:16 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 25 Jan 2026 09:16 AM IST
सार
UP Weather Update Today : रविवार को सुबह-सुबह खिली धूप से लोगों को ठंड से राहत मिली। लेकिन, यह राहत अधिक दिन नहीं रहने वाली। बारिश के बाद छह डिग्री तक पारा लुढ़कने के आसार है। 27 जनवरी से वर्षा होने का पूर्वानुमान है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
UP Weather News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम का रंग बदला रहा है। रविवार से मौसम में 5 से 6 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इससे पहले शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह तक कई जिलों में जमकर बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश संभल में 95 मिमी. हुई। बारिश का दौर 27 और 28 जनवरी को फिर लौटेगा।
विज्ञापन
मेरठ में शुक्रवार देर रात 38 मिमी., मुजफ्फरनगर में 31.2 मिमी. और सहारनपुर में 31 मिमी. बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही उत्तराखंड बॉर्डर के जिलों में 60 से 70 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन दिन तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 27 जनवरी से बारिश का दौर दो दिन के लिए फिर से वापस आएगा। पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड से सटे जिलों में रविवार और सोमवार को सुबह घना कोहरा होने के आसार हैं।
विज्ञापन