फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather News possibility of rain in eastern UP from 17th and in western UP from 19th June know every update

UP Weather : आज और कल नहीं मिलने वाली गर्मी से राहत, 17 से पूर्वी-19 से पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार

Sun, 15 Jun 2025 12:41 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 Jun 2025 12:41 AM IST
सार

UP Weather Update: यूपी में भीषण गर्मी से निजात मिलने वाली है। तपन कम होगी और बारिश राहत दिलाएगी। 17 से पूर्वी और 19 जून से पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार हैं। आगे पढ़ें और जानें हर अपडेट...

विज्ञापन
UP Weather News possibility of rain in eastern UP from 17th and in western UP from 19th June know every update
17 जून से प्रदेश में बदल सकता है मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में गर्मी और तपिश से जनजीवन बेहाल है। लोग बिना जरूरत दोपहर के समय घर से बाहर निकलने में भी झिझक रहे हैं। सबकी निगाहें आसमान की ओर टकटकी लगाकर बारिश का इंतजार कर रही हैं। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 17 से पूर्वी और 19 से पश्चिमी यूपी में बारिश होने के आसार हैं। रविवार से अगले पांच दिन तक प्रदेश में लू की कोई चेतावनी नहीं है। 

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मध्य क्षोभ मंडल में आ रहे पश्चिमी विक्षोभ और निचले क्षोभ मंडल में राजस्थान से मराठवाड़ा तक विस्तृत द्रोणी के प्रभाव से प्रदेश में पुरवा हवाओं का आवेग बढ़ा है। इसकी वजह कोई प्रभावी मौसम तंत्र न होने के बावजूद प्रदेश में शुरू हुई छिटपुट वर्षा की गतिविधियों में 15 जून से बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही 17 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 19 जून से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा होने की संभावना है।

विज्ञापन

14 जून के बाद लू की स्थिति शिथिल पड़ने के आसार

मौसम वैज्ञानिक ने आगे बताया कि 13 जून को बुंदेलखंड के आसपास के इलाकों के अतिरिक्त प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के तापमान में गिरावट दर्ज हुई। इस वजह से आगरा और मैनपुरी को छोड़कर प्रदेश के अन्य स्थानों पर तकनीकी दृष्टि से लू की स्थिति दर्ज नहीं की गई। लेकिन, उच्च आर्द्रता स्तर के दृष्टिगत अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से प्रभावी रूप से ऊपर बने रहने के कारण बढ़े हुए ताप सूचकांक के प्रभाव से तराई इलाकों को छोड़कर अन्य स्थानों पर पड़ रही उमस भरी गर्मी अगले 1-2 दिनों तक जारी रहने की संभावना है। यद्यपि प्रदेश में लू की स्थितियों के 14 जून के बाद शिथिल पड़ने के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed