फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather News No relief from scorching heat in UP Heatwave alert issued until May 19 know latest updates

UP Weather News: दिन-ब-दिन तल्ख हो रहा मौसम, फिलहाल तपिश से राहत नहीं; 19 मई तक लू का अलर्ट जारी, जानें अपडेट

Sun, 17 May 2026 08:42 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 17 May 2026 08:42 AM IST
सार

UP Weather Update: यूपी का मौसम दिन-ब-दिन तल्ख होता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल तपिश से राहत नहीं मिलेगी। 19 मई तक लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। आगे पढ़ें और जानें ताजा अपडेट...

विज्ञापन
UP Weather News No relief from scorching heat in UP Heatwave alert issued until May 19 know latest updates
लू से परेशान दिखे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मौसम दिन-ब-दिन तल्ख होता जा रहा है। शनिवार को पूरे प्रदेश में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बांदा प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं दक्षिणी हिस्से के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। फिलहाल तापमान से राहत की उम्मीद नहीं है। अगले 4-5 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी के आसार हैं।

विज्ञापन




वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि झांसी में 44.1 डिग्री, प्रयागराज में 44 डिग्री, उरई 43.4, हमीरपुर में 43.2 और आगरा में 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया प्रदेश के दक्षिणी भाग से लू का एक और दौर शुरू होगा जो 19-22 मई के दौरान अन्य स्थानों तक पहुंचेगा। दक्षिणी हिस्से में कहीं-कहीं भीषण लू चलने की आशंका है। इसके बाद तापमान में आंशिक कमी आने की भी संभावना है। 

विज्ञापन

26 मई को मानसून के केरलम आगमन की संभावना

उन्होंने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शनिवार को दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के कई हिस्सों, संपूर्ण निकोबार द्वीप समूह और श्री विजयपुरम सहित अंडमान द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में प्रवेश किया है। चार दिनों की मॉडल त्रुटि के साथ दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई को केरलम आगमन की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed