{"_id":"693821932d3e3a502c058bba","slug":"up-weather-news-chilling-cold-sets-in-mercury-plummets-daily-bareilly-remains-the-coldest-city-learn-the-f-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: पड़ने लगी ठिठुरने वाली सर्दी, हर दिन गिर रहा पारा, बरेली रहा सबसे ठंडा शहर; जानें पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: पड़ने लगी ठिठुरने वाली सर्दी, हर दिन गिर रहा पारा, बरेली रहा सबसे ठंडा शहर; जानें पूर्वानुमान
Tue, 09 Dec 2025 06:48 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Tue, 09 Dec 2025 06:48 PM IST
सार
यूपी में गलन भरी पछुआ हवाओं से ठंड का दायरा बढ़ गया। कोहरे से दृश्यता घट गई है। धुंध और कोहरे से कुशीनगर, बहराइच में दृश्यता 50 मीटर से नीचे रही। अयोध्या सबसे ठंडा शहर रहा। आगे पढ़ें और जानें अपने जिले के मौसम का हाल...
विज्ञापन
सर्दी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। प्रदेश में चल रही गलन भरी पछुआ हवा ठिठुरन बढ़ा रही है, तो वहीं तराई के इलाकों में घने कोहरे की वजह से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
माैसम विभाग का कहना है कि फिलहाल दो-तीन दिनों तक रात में पारे का गिरना और तराई इलाकों में सुबह शाम कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। मंगलवार को सुबह प्रदेश के तराई में कोहरे की घनी चादर छाई रही और कुशीनगर में दृश्यता शून्य तक जा पहुंची। वहीं बहराइच में दृश्यता 50 मीटर और गोरखपुर में 100 मीटर दर्ज हुई।
विज्ञापन
मंगलवार को 6.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बरेली सबसे ठंडा रहा। वहीं अयोध्या में रात का तापमान 7 डिग्री और अमेठी में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में बुधवार से विक्षोभ का असर खत्म जाएगा और अच्छी धूप खिलेगी। ठंडी पछुआ के असर से प्रदेश में अगले दो दिनों में रात के पारे में 2 डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं। वहीं धूप खिलने से दिन के पारे में मामूली बढ़त आ सकती है।
विज्ञापन