फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP weather: Meteorological department makes predictions about fog and cold

UP Weather Update : एक-दो दिन रहेगा कोहरा, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर बारिश के आसार, होगा नमी का अहसास

Wed, 29 Nov 2023 12:36 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 29 Nov 2023 12:36 AM IST
सार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 29 नवंबर की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बारिश के अनुकूल परिस्थितियां बनाएगी।

विज्ञापन
UP weather: Meteorological department makes predictions about fog and cold
छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश का मौसम तेजी से बदल रहा है। मंगलवार के दिन की शुरुआत जहां कोहरे से हुई तो दिन चढ़ने के साथ अच्छी धूप भी निकली। कोहरे का यह असर कमोवेश पूरे यूपी में देखने को मिला। सर्दियों के मौसमी उतार-चढ़ाव तेजी से शुरू हो चुके हैं। मंगलवार को सीजन का पहला घना कोहरा प्रदेश में छाया रहा। फुर्सतगंज रायबरेली में तो दृश्यता 20 मीटर तक ही रही। वहीं लखनऊ, बाराबंकी और अयोध्या में 50 मीटर तक रही दृश्यता। मौसम विभाग ऐसे ही हाल एक दो दिन तक बने रहने के आसार जता रहा है। साथ ही दो दिसंबर से प्रदेश में बारिश के भी आसार हैं।

विज्ञापन


बारिश होने के आसार
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 29 नवंबर की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बारिश के अनुकूल परिस्थितियां बनाएगी। इसके चलते अरब सागर से आ रही नमी का प्रभाव दो दिसंबर तक बना रहेगा। 
विज्ञापन


इसके साथ ही पुरवा हवा चलने के कारण दो दिसंबर तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। प्रदेश के पश्चिमी भाग में 30 नवंबर तक और दक्षिण उत्तर प्रदेश में दो दिसंबर तक बूंदाबांदी के साथ ही छिटपुट बारिश हो सकती है। आगामी एक दो दिन तक प्रदेश के कई इलाकों में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed