{"_id":"63b5a06cffb23810673eaa80","slug":"up-weather-mercury-rises-slightly-but-melting-continues-no-relief-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather : मामूली चढ़ा पारा, पर गलन बरकरार, अभी दो दिन राहत नहीं, लखनऊ में घने कोहरे व कोल्ड डे की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather : मामूली चढ़ा पारा, पर गलन बरकरार, अभी दो दिन राहत नहीं, लखनऊ में घने कोहरे व कोल्ड डे की चेतावनी
Thu, 05 Jan 2023 12:08 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 05 Jan 2023 12:08 AM IST
सार
मौसम बुलेटिन के मुताबिक लखनऊ समेत देवरिया, गोरखपुर व आसपास के जिलों, बागपत, मेरठ समेत लगभग पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश, प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी में घने कोहरे और कोल्ड डे की चेतावनी 6 जनवरी की सुबह तक के लिए जारी की है।
विज्ञापन
छाया कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बीच प्रदेश के लोग मंगलवार की तरह बुधवार को भी ठिठुरते रहे। एक दिन पहले की तुलना में बुधवार को पारे में मामूली वृद्धि दर्ज की गई, पर गलन बरकरार रही। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल दो दिनों तक कड़कड़ाती ठंड से राहत नहीं मिलने वाली।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं का पैटर्न बदला है। उत्तरी हवाओं का रुख दक्षिण की ओर होने से पारे में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। पर कोहरे की एक परत अब भी वायुमंडल में बनी हुई है। ऐसे में दिन में ठंड बरकरार रहेगी। शीतलहर के आसार अभी नहीं हैं। 18-19 जनवरी को बारिश के भी संकेत हैं।
विज्ञापन
फतेहपुर सबसे ठंडा
प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। वहीं, फतेहपुर में सबसे कम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
लखनऊ में घने कोहरे व कोल्ड डे की चेतावनी
मौसम बुलेटिन के मुताबिक लखनऊ समेत देवरिया, गोरखपुर व आसपास के जिलों, बागपत, मेरठ समेत लगभग पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश, प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी में घने कोहरे और कोल्ड डे की चेतावनी 6 जनवरी की सुबह तक के लिए जारी की है।