फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Weather may remain subdued, Amethi records lowest visibility of 300 meters; check winter updates

यूपी : मौसम में हो सकता ठहराव, अमेठी में सबसे कम 300 मीटर दृश्यता; जानें सर्दी का अपडेट

Thu, 20 Nov 2025 07:43 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 20 Nov 2025 07:43 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में दो दिनों से चली पुरवाई के कारण दिन की तपिश कम हुई और कई इलाकों में धुंध व कोहरा बना रहा। अमेठी में दृश्यता 300 मीटर तक घटी। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा। 

विज्ञापन
UP: Weather may remain subdued, Amethi records lowest visibility of 300 meters; check winter updates
प्रदेश में सर्दी की दस्तक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों से चल रही पुरवाई से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला है। बृहस्पतिवार को कई इलाकों में दिन की धूप में तपिश गायब रही और दोपहर बाद धुंध का असर रहा।

विज्ञापन


रात में शीतलहर से निजात रही लेकिन सुबह के वक्त पूर्वांचल और अवध के कुछ क्षेत्रों में कोहरे की चादर देखने को मिली। कोहरे के असर से अमेठी में तड़के सुबह दृश्यता 300 मीटर तक सिमट गई। 
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल तीन दिनों तक दिन व रात के पारे में कोई खास बदलाव के आसार नहीं है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम में फिलहाल ठहराव के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रदेश में दोबारा पछुआ हवाओं का दौर शुरू होगा। साथ ही यहां के मौसम में दोबारा बदलाव की संभावना बनेगी। 23 नवंबर से प्रदेश में दोबारा पछुआ हवाओं का दाैर शुरू होगा। इसके बाद यहां के माैसम में दोबारा बदलाव की संभावना बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed