फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather: Many districts will be in the grip of heat wave for four days from today

UP Weather : पूर्वांचल और तराई के जिले आज से चार दिन लू की चपेट में, कल 44 तक जा सकता है पारा

Thu, 15 May 2025 01:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 15 May 2025 01:02 AM IST
सार

मौसम विभाग ने 15 से 18 मई के बीच प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में लू चलने की चेतावनी जारी किया है। 

विज्ञापन
UP Weather: Many districts will be in the grip of heat wave for four days from today
UP Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अगले चार दिन भीषण गर्मी का प्रकोप रहने वाला है। मौसम विभाग ने 15 से 18 मई के बीच प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में लू चलने की चेतावनी जारी किया है। 

विज्ञापन


विशेष तौर पर 16 मई यानी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में हीटवेव की तीव्रता और उसका क्षेत्रफल-विस्तार ज्यादा रहने वाला है। पूर्वानुमान है कि इस दिन कई जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है।
विज्ञापन


बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी का असर रहा। वाराणसी, सुल्तानपुर, झांसी, प्रयागराज, गोरखपुर, अमेठी, लखनऊ, बहराइच समेत लगभग 15 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बीते मंगलवार को प्रदेश के बांदा जिला 44.2 डिग्री के साथ पूरे देश में सर्वाधिक गर्म रहा। 17 मई से तराई इलाकों में संभावित हल्की बूंदाबांदी से यहां लू की परिस्थितियां कमजोर पड़ सकती हैं।


यहां है लू चलने की चेतावनी
बांदा, चित्रकूट, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अंबेडकरनगर व आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed