फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP weather: La Nina activity increased, monsoon will be active in the entire state from tomorrow, alert for th

यूपी का मौसम: ला-नीना की सक्रियता बढ़ी, कल से पूरे प्रदेश में सक्रिय होगा मानसून, इन जिलों के लिए अलर्ट

Sat, 07 Sep 2024 10:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 07 Sep 2024 10:33 PM IST
सार

UP weather: यूपी में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो उठा है। सोमवार से राजधानी लखनऊ समेत पूरी यूपी में बारिश होने का अलर्ट है। 

विज्ञापन
UP weather: La Nina activity increased, monsoon will be active in the entire state from tomorrow, alert for th
लखनऊ में हुई अच्छी बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी में फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होने जा रहा है।  एक बार फिर रुका हुआ मानसून फिर से सक्रिय होगा। सोमवार से लखनऊ समेत प्रदेश में बारिश के आसार जता रहा है मौसम विभाग। सितंबर मानसून की विदाई का महीना भी है। कब तक मानसून लौट सकता है, इसे लेकर मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल ऐसे कोई संकेत नहीं हैं।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह व मो. दानिश के मुताबिक, प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। शनिवार को 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम पारा भी सामान्य से अधिक है। उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल किए है। रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ला-नीना की सक्रियता भी बढ़ी है। ऐसे में यह आकलन किया जा रहा है कि कहीं मानसून की विदाई इस बार कुछ देर से तो नहीं होगी। फिलहाल पश्चिमी यूपी से मानसून की विदाई का वक्त 20 से 25 सितंबर के बीच होता है। जबकि पूर्वी यूपी से 30 के बाद ही मानसून लौटता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed