फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP weather: Fog will return in the state from tomorrow, warning of dense fog in more than 20 districts, tempe

यूपी का मौसम: प्रदेश में कल से होगी कोहरे की वापसी, 20 से ज्यादा जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, गिरेगा तापमान

Wed, 27 Nov 2024 07:17 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 27 Nov 2024 07:17 AM IST
सार

UP weather: बीते कुछ दिनों से सर्दी से राहत चल रही थी। बुधवार से एक बार फिर से प्रदेश का मौसम बदलने वाला है। कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। 

विज्ञापन
UP weather: Fog will return in the state from tomorrow, warning of dense fog in more than 20 districts, tempe
यूपी में कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में बुधवार से मौसम दोबारा करवट लेगा। तराई इलाकों में कोहरे का घनापन बढ़ने के साथ ही पश्चिमी यूपी समेत अन्य इलाकों में भी कोहरे का असर दिखेगा । मौसम विभाग ने बुधवार के लिए 20 से ज्यादा इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी किया है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन में पछुआ हवाएं चलीं और धूप खिली रही। शाम को हवा में ठिठुरन महसूस हुई।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बुधवार से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में धीरे-धीरे दिने के तापमान में हल्की गिरावट आएगी। वहीं अगले कुछ दिनों में रात के पारे में भी क्रमश: 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


मंगलवार को उरई में सर्वाधिक 30 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं वाराणसी में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और प्रयागराज में 29 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो बुलंदशहर में 10 डिग्री, मुरादाबाद में 10.4 डिग्री और नजीबाबाद में 10.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में है घने कोहरे की चेतावनी

UP weather: Fog will return in the state from tomorrow, warning of dense fog in more than 20 districts, tempe
एयरपोर्ट पर कोहरा। - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के तराई इलाकों कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर समेत देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, , गोंडा, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed