{"_id":"672788f353e5fcae270981d3","slug":"up-weather-effect-of-easterly-wind-blowing-from-bengal-will-be-seen-in-up-chances-of-rain-in-many-districts-2024-11-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Weather : बंगाल से चली पुरवाई का यूपी में असर, कराएगी ठंड का अहसास; बारिश के भी आसार...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather : बंगाल से चली पुरवाई का यूपी में असर, कराएगी ठंड का अहसास; बारिश के भी आसार...
Mon, 04 Nov 2024 05:46 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 04 Nov 2024 05:46 AM IST
सार
UP Weather News: बंगाल से चली पुरवाई का यूपी में असर दिख रहा है। यह ठंड का अहसास तो कराएगा ही, साथ ही बारिश के भी आसार हैं। आगे पढ़ें और जानें पूरी जानकारी...
विज्ञापन
बूंदाबांदी के बीच सड़क से गुजरते वाहन। (फाइल)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सोमवार को प्रदेश के उत्तरी पूर्वी हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। पुरवाई हवा में नमी की मौजूदगी के असर से इन इलाकों में कोहरे का असर भी देखने को मिलेगा। साथ ही अगले दो-तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिल सकती है ।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के बताया कि बंगाल की खाड़ी से उठी पुरवाई हवाओं के असर से सोमवार को प्रदेश के उत्तरी-पूर्वी हिस्सों गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज आदि में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। पूर्वा हवा में नमी से सोमवार को सुबह इन इलाकों में कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- खुशखबरी: छठ पूजा पर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, यूपी-बिहार वालों को मिलेगी राहत; पढ़ें टाइम टेबल और रूट चार्ट
विज्ञापन
नवंबर भी रहेगा सामान्य से ज्यादा गर्म
मौसम विभाग का कहना है कि अक्तूबर माह के दौरान औसत मासिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। नवंबर में भी तटस्थ नीनो की परिस्थितियों के जारी रहने के आसार हैं। नवंबर में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता में कमी से प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर सामान्य से कम या बारिश न होने के आसार हैं। इसके असर से नवंबर के पहले दो सप्ताह में प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।यह भी पढ़ेंः- UP News: सरकार पर बरसीं मायावती, बोलीं- हजारों स्कूलों को बंद करने का फैसला उचित नहीं, बेहतर सुधार का जरूरत