{"_id":"692bcfddd2ad9adb1f00f1f9","slug":"up-weather-cold-weather-will-increase-in-western-up-from-december-1-mercury-will-drop-by-4-degrees-in-two-days-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather Today: ठंड से होगी दिसंबर की शुरुआत, पहले दिन ही कोहरे की एंट्री का अलर्ट; कंपाएंगी पछुआ हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather Today: ठंड से होगी दिसंबर की शुरुआत, पहले दिन ही कोहरे की एंट्री का अलर्ट; कंपाएंगी पछुआ हवाएं
Sun, 30 Nov 2025 10:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 30 Nov 2025 10:32 AM IST
सार
UP Weather Update Today : पश्चिमी यूपी में सोमवार से ठंड बढ़ेगी। दो दिनों में 2 से 4 डिग्री तक पारा लुढ़केगा। इससे पहले शनिवार को 7.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर सबसे ठंडा शहर रहा। आगे पढ़ें पूर्वानुमान...
विज्ञापन
UP Weather News:
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में फिर मौसम में बदलाव की आहट है। रविवार से प्रदेश में उत्तरी पछुआ हवाएं रफ्तार पकड़ेंगी। इससे अगले दो दिनों में पश्चिमी यूपी में दिन व रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट के आसार हैं। हालांकि, रविवार को पूर्वांचल और बुंदेलखंड में दिन के तापमान में बढ़त की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
सोमवार से पूरे प्रदेश में ठंड में बढ़ेगी। इससे पहले शनिवार को प्रदेश में 7.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर शहर सबसे ठंडा रहा। इटावा में रात का पारा 8 डिग्री और बरेली में 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
हल्के से मध्यम कोहरे के आसार
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले दो दिनों में उत्तरी पछुआ हवाओं का असर पूरे प्रदेश में दिखाई देगा। इससे ठंड बढ़ेगी। सोमवार को सुबह तराई समेत ज्यादातर इलाकों में सुबह-शाम हल्के से मध्यम कोहरे के आसार हैं।
विज्ञापन
English Headline -
Hindi Headline: UP Weather Today :{ Add Hindi Text }
SAAR : { Add HInd Text }
Keywords -