फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Weather changed in the entire state with strong winds, dusty winds blew at a speed of 40

यूपी: तेज हवाओं के साथ पूरे प्रदेश में बदला मौसम, 40 की रफ्तार से चलीं धूल भरी हवाएं: पर इन जिलों में तपा सूरज

Sat, 22 Mar 2025 07:37 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 22 Mar 2025 07:37 PM IST
सार

यूपी में शनिवार को दोपहर बाद से पूरे प्रदेश का मौसम बदल गया। धूल भरी हवाओं के साथ कई जिलों बारिश हुई। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। 
 

विज्ञापन
UP: Weather changed in the entire state with strong winds, dusty winds blew at a speed of 40
लखनऊ में शाम को हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत राजधानी लखनऊ समेत अवध के जिलों में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में घने बादल छाने के साथ ही गरज-चमक के बीच हल्की बारिश भी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। अवध क्षेत्र में लखनऊ, बाराबंकी व अयोध्या व पश्चिमी यूपी के कई जिलाें में हल्की बारिश हुई। दिनभर चली तेज हवाओं ने उमस से परेशान लोगों को ठंडी फिजाओं का अहसास कराया। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों की माने तो यह राहत अल्पकालिक है। रविवार से पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य हो जाएगा और तापमान में लगातार वृद्धि शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को लखनऊ समेत अवध के जिलों में चली धूल भरी हवाओं के बीच हुई हल्की बारिश के साथ ही पश्चिमी यूपी में मौसम में बदलाव हुआ। मौसम विभाग ने अलीगढ़, मथुरा,बुलंदशहर, हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया एवं आसपास के इलाकों में शनिवार की देर रात या रविवार की भोर हल्की ओलावृष्टि होने की भी चेतावनी जारी की है। ज्यादातर जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं भी चल रही है।
विज्ञापन


मौसम विभाग की चेतावनी, रविवार से बढ़ेगा तापमान
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण-पश्चिमी हवाओं की वजह से हुआ है। हालांकि, यह बदलाव ज्यादा समय तक टिकेगा नहीं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार रविवार से प्रदेश में मौसम दोबारा सामान्य हो जाएगा और अगले 2-3 दिनों में तापमान में क्रमिक वृद्धि होने लगेगी। अधिकतम तापमान अगले सप्ताह के अंत तक 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज, हमीरपुर व वाराणसी में सबसे अधिक तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान प्रयागराज 36.7 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी 36.2 व हमीरपुर 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसी तरह झांसी 36.0, कानपुर 35.8 व लखनऊ में 34.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed