{"_id":"656d26700284d6f6ac0d7275","slug":"up-weather-chances-of-rain-in-central-up-including-lucknow-from-today-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी का मौसम: लखनऊ समेत मध्य यूपी में आज से बारिश के आसार, 6 दिसंबर को होगी मिचौंग तूफान की वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी का मौसम: लखनऊ समेत मध्य यूपी में आज से बारिश के आसार, 6 दिसंबर को होगी मिचौंग तूफान की वापसी
Mon, 04 Dec 2023 06:38 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 04 Dec 2023 06:38 AM IST
सार
पश्चिमी विक्षोभ के कारण चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और आसपास बना हुआ है। इसका क्षेत्र पश्चिमी यूपी और आसपास है।
विज्ञापन
आज हो सकती है बारिश।
- फोटो : social media
विस्तार
लखनऊ समेत मध्य यूपी में आज से बारिश के आसार हैं। इसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी पड़ेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अलग-अलग स्थानों पर बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे हालात सात दिसंबर तक बने रह सकते हैं।
विज्ञापन
बताया गया है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और आसपास बना हुआ है। इसका क्षेत्र पश्चिमी यूपी और आसपास है। इसके कारण मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, छह और सात दिसंबर के करीब मिचौंग तूफान की वापसी होगी। इसके कारण दक्षिण पूर्वी यूपी, खासकर छत्तीसगढ़ व झारखंड से लगे इलाके में इसका असर देखने को मिलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
सात दिसंबर के करीब मिचौंग की
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, छह और सात दिसंबर के करीब मिचौंग की वापसी होगी, इसके कारण दक्षिण पूर्वी यूपी, खासकर छत्तीसगढ़ व झारखंड से लगे इलाक में इसका असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन