फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather: Bone-shivering cold wave, entire state wrapped in fog, two more days of trouble

UP Weather: कोहरे-शीतलहर की चपेट में पूरा यूपी, डराने वाली है मौसम विभाग की भविष्यवाणी, स्कूल 16 तक बंद

Mon, 15 Jan 2024 08:37 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 15 Jan 2024 08:37 AM IST
सार

मकर संक्राति के दिन की शुरुआत शीतलहर, कोहरे और गलन से हुई। मौसम को देखते हुए स्कूल 16 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। शीतलहर के बीच पश्चिमी यूपी में पाला भी पड़ने लगा है। 

विज्ञापन
UP Weather: Bone-shivering cold wave, entire state wrapped in fog, two more days of trouble
शीतलहर से ठिठुरे शहरवासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में ठंड का प्रकोप रविवार को और बढ़ गया। शीतलहर के बीच पश्चिमी यूपी में पाला भी पड़ने लगा है। इसके अलावा रविवार सुबह से लेकर दोपहर तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्से घने कोहरे में लिपटे रहे। मौसम विभाग ऐसे ही हालात अगले दो दिन तक रहने के आसार जताए हैं। मंगलवार की सुबह तक के लिए कई इलाकों में घने कोहरे का रेड अलर्ट भी जारी किया है, जबकि इस समस्या से पूरा प्रदेश जूझेगा।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह व मो. दानिश के मुताबिक मौसम शुष्क बना हुआ है। ठंडी पछुआ हवाएं हाड़ कंपाने वाली हैं। अभी आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान और नीचे गिर सकता है। हरदोई, चुर्क, फतेहपुर, उरई, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, आगरा और अलीगढ़ में पारा 5 डिग्री के आसपास रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो पूरे प्रदेश में यह 8.8 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया। दिन के तापमान में भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में 3 डिग्री तक की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मेरठ @ 2.9 डिग्री सेल्सियस
प्रदेश में रविवार को मेरठ सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मुजफ्फरनगर, नजीबाबाद-बिजनौर, फतेहगढ़ में भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आसपास रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ समेत इन इलाकों में दिन ज्यादा ठंडे
दिन के पारे में गिरावट ज्यादातर इलाकों में रही। ज्यादा ठंडे दिन वाले इलाकों में लखनऊ, कानपुर, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच, सुल्तानपुर, फुर्सतगंज-रायबरेली, बस्ती, बरेली, शाहजहांपुर व मेरठ शामिल रहे। लखनऊ, कानपुर, उरई, मुजफ्फरनगर में अत्यधिक घना कोहरा रहा। यहां दृश्यता शून्य मीटर रिकॉर्ड की गई।
घने कोहरे का रेड अलर्ट : लखनऊ समेत अवध व तराई के सभी जिले, मध्य व पश्चिम यूपी।
शीतलहर : पश्चिम यूपी के ज्यादातर जिले।

आठवीं तक के स्कूल अब 16 तक बंद

UP Weather: Bone-shivering cold wave, entire state wrapped in fog, two more days of trouble
Cold wave increased chills, no relief from winter yet - फोटो : Kaithal

 राजधानी में अत्यधिक ठंड को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी व निजी स्कूलों में 16 जनवरी तक छुट्टी बढ़ा दी गई हैं। ठंड के मद्देनजर सबसे पहले छह जनवरी तक छुट्टी की गई थी। इसे बढ़ाकर 10 और फिर 13 जनवरी की गई। नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं पहले की तरह ही सुबह 10 से तीन बजे तक चलेंगी। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने रविवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। इसके अनुसार संभव हो तो विद्यालय ऑनलाइन कक्षाएं चला सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed