फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather After respite from the cold, now it is raining, rain in many areas

UP Weather: कड़ाके की ठंड से राहत के बाद अब बारिश का दौर, कई इलाकों में आज बरसात के आसार, चार दिन येलो अलर्ट

Mon, 23 Jan 2023 01:15 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 23 Jan 2023 01:15 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को भी पूरे प्रदेश के कुछ इलाकों में बरसात होगी। मंगलवार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। 28 तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

विज्ञापन
UP Weather After respite from the cold, now it is raining, rain in many areas
UP Weather News

विस्तार

कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली तो शुरू हो गया प्रदेश में बारिश का दौर। बूंदाबांदी से शुरु हुई बरसात आने वाले समय में थोड़ी सी तेज भी हो सकती है और झंझावत का सामना भी करना पड़ सकता है। प्रदेश के लोगों को। कुछ इलाकों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को भी पूरे प्रदेश के कुछ इलाकों में बरसात होगी। मंगलवार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। 28 तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 25 को पश्चिमी यूपी में ओलावृष्टि के भी संकेत हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बादल तो छाए पर धूप खिल उठी। बीच में बादलों ने डेरा डाला और बारिश शुरू हो गई। कानपुर में सर्वाधिक 8 मिमी बरसात रिकॉर्ड हुई। जबकि सुल्तानपुर में 3.6 मिमी पान बरसा। लखनऊ और वाराणसी में .2 मिमी बरसात हुई। जबकि हरदोई, इटावा, फतेहपुर, अयोध्या, फुर्सतगतंज समेत कुछ अन्य इलाकों में भी पानी बरसा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से पानी बरस रहा है। जैसे-जैसे विक्षोभ आगे बढ़ेगा पानी तेज होगा। इस दौरान तड़ित झंझा यानी अत्यधिक तेज हवाएं भी चल सकती है।
विज्ञापन


येलो अलर्ट भी जारी
सामान्य से कई गुना तेजी से चलने वाली हवाएं पेड़ गिरने, छप्पर उड़ जाने और कहीं कहीं मकानों के ढह जाने का भी कारण बनती हैं। इसी लिए मौसम विभाग खराब मौसम का अलर्ट जारी करता है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, संभल, बंदायू, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर और गोंडा के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 से 27 तक कमोबेश ऐसी स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान की तेजी बरकरार
बारिश से पारे पर असर नहीं है। पारे में वृद्धि का ट्रेंड बना हुआ है। न्यूनतम पारा 7.5 से 13 डिग्री के बीच रहा। जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक दर्ज हुआ। बांदा में सिर्फ पारा 16.8 डिग्री रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed