फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Washing dyed potatoes in lukewarm water is the only way to prevent adulteration.

UP: रंगे हुए आलू को गुनगुने पानी में धोना ही मिलावट से बचाव का तरीका, हरी सब्जियों को नमक पानी के घोल में धुले

Tue, 30 Sep 2025 01:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 30 Sep 2025 01:43 PM IST
सार

रंगी सब्जियां खाने से कैंसर, लीवर व किडनी कमजोर होने के साथ न्यूरोलॉजिकल,  यूरोलॉजिकल समस्याएं और बांझपन जैसी गंभीर बीमारियां हो रही हैं। इससे बचने के लिए सब्जियों को हल्के गर्म पानी में 2 प्रतिशत नमक के घोल में धुलने के बाद इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
UP: Washing dyed potatoes in lukewarm water is the only way to prevent adulteration.
- फोटो : Adobe stock

विस्तार

दुबग्गा सब्जी मंडी में रंगे हुए आलू पकड़े जाने के बाद बाजार में बिक रहे आलू को लेकर लोग सतर्क हो गए हैं। इस बारे में चंद्रभानु गुप्त कृषि महाविद्यालय के विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह बताते हैं कि किसान सब्जियां पर रंग या पॉलिश नहीं चढ़ाते, लेकिन पुरानी व बासी सब्जियों को ताजी और चमकीली दिखाने के लिए कुछ फुटकर विक्रेता करेला, परवल, भिंडी, लौकी, बैंगन, कट्टू, शिमला मिर्च, हरी धनिया, लोबिया, खीरा, तरोई रंगते हैं।

विज्ञापन


मेलाकाइट ग्रीन नाम के रसायन का इस्तेमाल कर सब्जियों को ताजा व चमकदार बनाया जा रहा है। मेलाकाइट में ट्राइईफिनाईल मेथेन नामक जहरीला पदार्थ होता है। इससे रंगी सब्जियां खाने से कैंसर, लीवर व किडनी कमजोर होने के साथ न्यूरोलॉजिकल,  यूरोलॉजिकल समस्याएं और बांझपन जैसी गंभीर बीमारियां हो रही हैं। बताया कि बाजार से जब भी हरी सब्जियां लाये तो हल्के गर्म पानी में 2 प्रतिशत नमक के घोल में धुलने के बाद ही उपयोग करें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जरा ध्यान दें: अब प्रीपेड स्मार्ट मीटर के साथ ही मिलेगा नया बिजली कनेक्शन, पॉवर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष का फरमान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 1877 से जारी रजिस्टर्ड डाक सेवा का आज आखिरी दिन, अब सिर्फ स्पीड पोस्ट से ही पहुंचेंगे पत्र; जानें अपडेट


मिलावटखोरों पर कसें शिकंजा
एफएसडीए की जिलास्तरीय बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। एडीएम सिविल सप्लाई ने अफसरों को निर्देश दिए कि वह मिलावट के खिलाफ लगातार अभियान चलाएं। जो भी मिलावटखोरी में शामिल हों, उन पर कार्रवाई करें।

13 नमूने लिए: एफएसडीए की टीम ने सोमवार को कई कोल्ड स्टोरेज की जांच की, जो सही पाए गए। इसके अलावा खराब 2706 लीटर/किग्रा खाद्य सामग्री सीज की। 13 खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। सहायक खाद्य आयुक्त विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी।

लाल रंग का आलू यानी हॉलैंड आलू
कृषि विशेषज्ञ बताते हैं कि लाल रंग के आलू की प्रजाति को हॉलैंड आलू कहते हैं। इसका लालपन पूरे छिलके पर होता है। छिलका हटाने पर वह आलू हल्का लाल दिखता है और बहुत स्वादिष्ट होता है। सब्जी विक्रेता साधारण जी 4 प्रजाति के आलू को लाल रंग देने के लिए रंग देते हैं। आलू के बोरों को भी रंग देते हैं। रंग में हानिकारक डाई भी मिलाई जाती है, जिससे रंग गाढ़ा बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed