{"_id":"675ecba2cba9b7e63e0b07d4","slug":"up-vidhanmandal-session-from-tomorrow-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से, कल अनुपूरक बजट पेश करेगी योगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से, कल अनुपूरक बजट पेश करेगी योगी सरकार
Mon, 16 Dec 2024 12:16 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:16 AM IST
सार
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने सभी नेताओं से सदन की कार्यवाही में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में रविवार को सर्वदलीय बैठक हुई जिसमें सभी दलों में सदन को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं, राज्य सरकार मंगलवार को विधानसभा में अनुपूरक बजट भी पेश करेगी। शीतकालीन सत्र में विपक्षी दलों द्वारा हंगामा करने के आसार हैं।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संसदीय व्यवस्था में संवाद और सकारात्मक चर्चा-परिचर्चा के माध्यम से लोकतंत्र मजबूत होता है। विधानसभा की कार्यवाही पूरे देश के लिए मानक और आदर्श पेश करती है। इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सभी दलों को जाता है। वहीं सीएम योगी ने विधानसभा के संचालन में अध्यक्ष सतीश महाना और सभी दलों के योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - उच्च जोखिम की श्रेणी में बोतलबंद पानी, बीआईएस की जांच में खुलासा; 15 हजार करोड़ से ज्यादा का कारोबार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सदन में गूंजेगा मुद्दा: बढ़ता जा रहा बिजली निजीकरण के प्रस्ताव पर आक्रोश, पंचायत में निर्णय...होता रहेगा विरोध
उन्होंने सभी दलीय नेताओं से सदन में जनता से जुड़े मुद्दे उठाने की अपील। उन्होंने कहा कि सरकार भी सदस्यों के सुझावों पर अमल करने का प्रयास करती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी सत्र में भी जनता से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा होगी।