{"_id":"64cdf31517d42e090505b293","slug":"up-vidhanbhawan-will-be-seen-in-a-new-look-in-monsoon-session-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Vidhanbhawan: मानसून सत्र में नए रूप में नजर आएगा यूपी विधानभवन, पटल को दिया गया नया रूप, आज उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Vidhanbhawan: मानसून सत्र में नए रूप में नजर आएगा यूपी विधानभवन, पटल को दिया गया नया रूप, आज उद्घाटन
Sun, 06 Aug 2023 06:06 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 06 Aug 2023 06:06 AM IST
सार
आगामी मानसून सत्र में यूपी विधानसभा नए रूप में नजर आएगी। दीवारों पर स्क्रीन लगाई गई है और ऐतिहासिक क्षणों की तस्वीरें भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
मानसून सत्र से पहले विधानभवन की गैलरी में हुई सजावट।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून सत्र में विधानभवन नए रूप में नजर आएगा। मुख्य प्रवेश द्वार से गैलरी तक दीवार के दोनों ओर लगी एलईडी स्क्रीन पर सदन में बोलते विधायक और मंत्री नजर आएंगे। विधानसभा के पटल को भी नया रूप दिया गया है। विधानसभा के डिजिटल कॉरिडोर का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह अगस्त को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की उपस्थिति में करेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 15 अगस्त तक आ सकती है भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की सूची, जातीय और क्षेत्रीय संतुलन में फंसा पेंच
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 21 से 23 जनवरी के बीच हो सकती है प्राण प्रतिष्ठा, एक महीने तक लाखों लोगों को बंटेगा प्रसाद
विज्ञापन
गैलरी की दीवारों पर विधानसभा के ऐतिहासिक क्षणों की फोटो लगाई जाएंगी। बता दें, इससे पहले बजट सत्र में एक डिजिटल गैलरी बनाई गई थी। डिजिटल गैलरी में विधानसभा के इतिहास का चित्रण किया गया है।
नये स्वरूप को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि यूपी विधानसभा एक नए स्वरूप में देश के सामने होगी। यूपी विधानसभा का इतिहास 100 साल से भी ज्यादा पुराना है। यह प्रदेश की 25 करोड़ आबादी की विधानसभा है। आज हमारे पास पीएम मोदी की डिजिटल इंडिया योजना के तहत डिजिटल विधानसभा है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी विधानसभा पर एक पोर्टल का उद्घाटन करेंगे जिसमें विधानसभा का विवरण होगा। यह देश की सबसे आकर्षक विधानसभा होगी