फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up vidhan sabha session starts for presentation of yogi government first budget

यूपी बजट 2017: विपक्ष के हंगामे के बाद विधान परिषद की कार्यवाही स्थगित

Tue, 11 Jul 2017 11:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Jul 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
up vidhan sabha session starts for presentation of yogi government first budget
फाइल फोटो
यूपी व‌िधान सत्र की शुरुआत होते ही सदन में व‌िपक्ष ने जमकर हंगामा क‌िया। पोस्टर और बैनर लेकर नारे लगाए गए। व‌‌िधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्ष‌ित ने उनको समझाने की कोश‌िश की और कहा क‌ि अपनी जगह पर जाकर बैठ जाएं।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने बैनर और पोस्टर लेकर नारेबाजी करने से मना क‌िया और कहा क‌ि ये संसदीय तरीका नहीं। अध्यक्ष ने ये तक पूछा क‌ि सपा के सदस्य ये बता दें क‌ि क्या वे स्थगन चाहते हैं। उन्होंने कहा क‌ि आप जो कर रहे हैं वो यूपी की जनता के ह‌ित में नहीं है लेक‌िन इस दौरान विपक्ष ने अध्यक्ष की एक नहीं सुनी और नारेबाजी चलती रही।
विज्ञापन


नेता व‌िपक्ष राम गोव‌िंद की अध्यक्षता में जमकर नारेबाजी हुई। गुंडागर्दी की सरकार नहीं चलेगी के नारे लगाए गए। इस पर हृदय नारायण दीक्ष‌ित ने कहा, सरकार तो खूब चलेगी लेकिन आप सीट पर आकर बैठ‌िए। इस दौरान बसपा, कांग्रेस और सपा तीनों पार्टियों के विधायकों ने जमकर हंगामा किया। बसपा नेता लालजी वर्मा ने कहा, प्रदेश कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। 100 दिन के बाद भी सरकार गुंडागर्दी पर लगाम नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायबरेली में जिन पांच लोगों को जिंदा जलाया गया। , उन्हें सरकार के एक मंत्री ने अपराधी बताया।  हम स्वामी प्रसाद मौर्या को बर्खास्त करने की मांग करते हैं। उन्होंने कहा, लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ज‌िसे मुआवजा दे रहे हैं उन्हीं के मंत्री मरने वाले लोगों को हत्यारा बता रहे हैं।


हंगामे को देखते हुए व‌िधान पर‌िषद की कार्यवाही 12.15 बजे तक के ल‌िए स्थग‌ित कर दी गई। वहीं सपा व‌िधायक व‌िधानसभा में धरने के ल‌िए बैठ गए। हंगामे के चलते प्रश्नकाल नहीं हो सका। बता दें क‌ि 12: 20 म‌िनट पर व‌ित्त मंत्री राजेश अग्रवाल का बजट स्पीच होना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed