फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Vidhan mandal session: CM Yogi Adityanath addresses the house.

सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला: बोले- खटाखट करने वालों को 2027 में सफाचट कर देंगे

Thu, 01 Aug 2024 04:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 Aug 2024 04:46 PM IST
सार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में पेश किए गए 12 हजार 209 करोड़ के अनुपूरक बजट पर कहा कि ये बजट प्रदेश के सपनों को पूरा करने में सहायक होगा। उन्होंने इसी वर्ष पेश किए गए मूल बजट पर भी जानकारी दी।

विज्ञापन
UP Vidhan mandal session: CM Yogi Adityanath addresses the house.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा में सपा-कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इन लोगों ने देश की जनता को ठगने का काम किया है। इन लोगो ने संविधान बदलने की बात कहकर जनता को गुमराह किया है लेकिन काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। 2027 के चुनाव में खटाखट करने वालों को हम सफाचट कर देंगे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार को 10 साल हो गए लेकिन आज तक संविधान नहीं बदला गया। सपा-कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को गुमराह किया है। कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर देश के लोकतंत्र को कुचला था। आज सपा के लोग उन्हीं के साथ मिलकर संविधान बचाने की बात कर रही है। इसका जवाब 2027 में मिलेगा। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को विधानसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सदन में पेश किए गए 12 हजार 209 करोड़ के अनुपूरक बजट पर चर्चा की और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि कहा कि ये बजट यूपी के सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक है। इस वर्ष पेश किए गए मूल बजट की 40 प्रतिशत राशि को अलग-अलग विभागों के लिए आवंटित कर दिया गया है। वहीं, 20 प्रतिशत खर्च हो चुका है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ये हमारे प्रयासों का ही परिणाम है कि आज यूपी की अर्थव्यवस्था देश में दूसरे स्थान पर है। राज्य में प्रतिव्यक्ति आय भी बढ़ी है और प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में भी सहायक हुआ है। 2017 के पहले प्रदेश के सामने पहचान का संकट था पर अब प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बन चुका है। उत्तर प्रदेश में निवेश का माहौल बना है यही कारण है कि प्रदेश में 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं जिसमें से 16 से 20 लाख करोड़ रुपये के निवेश को जमीन पर उतारने में हमें सफलता प्राप्त हुई। इससे प्रदेश में सात लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने एक नए भारत का दर्शन कराया है। बीते 10 वर्षों में देश की प्रतिव्यक्ति आय और जीडीपी बढ़ी है। 2014 के पहले भारत विश्व की 10वीं बड़ी अर्थव्यवस्था था जो कि अब विश्व में पांचवे स्थान पर आ गया है। आगे आने वाले तीन वर्षों में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उत्तर प्रदेश का देश की अर्थव्यवस्था के विकास में प्रमुख योगदान हो इसके लिए हम लगातार कार्ययोजना पर काम कर रहे हैं। हमारा विश्वास है कि भारत की विश्व में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में यूपी का बड़ा योगदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून-व्यवस्था को लेकर सपा पर उठाए सवाल
मुख्यमंत्री योगी ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी सपा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अयोध्या में एक 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में मोईद खान को गिरफ्तार किया गया है वह सपा का नेता है। ऐसे लोगों को भुगतना होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं यहां पर नौकरी करने के लिए नहीं आया हूं और न ही प्रतिष्ठा के लिए आया हूं। इससे ज्यादा प्रतिष्ठा तो मठ में थी। जो लोग अपराध करते हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

गोमती नगर की घटना पर बोले- इन पर सख्त कार्रवाई होगी
मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ के गोमती नगर में युवती से हुई अभद्रता पर कहा कि महिला सुरक्षा हमारे लिए प्राथमिकता सूची में है। उन्होंने आरोपियों का नाम लेते हुए कहा कि इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

पारदर्शी होगी सिपाही भर्ती परीक्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत में 60 हजार पदों पर सिपाही भर्ती की परीक्षा 10 चरणों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा पारदर्शी होगी। हम किसी को भी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं करने देंगे। पेपर लीक करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।


बृहस्पतिवार को विधान परिषद में प्रश्न प्रहर के साथ सदन की कार्यवाही प्रारंभ हुई। कार्यवाही के दौरान विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा भी किया। सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने विधानसभा में हरिशंकर तिवारी का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने गोरखपुर में मूर्ति के लिए बन रहा फाउंडेशन तोड़वा दिया। इस पर सपा सदस्यों ने हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed