फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Video of Deputy Director of Tourism Accepting Bribe Goes Viral, Sparks Uproar in Department; Additional Ch

UP: उप निदेशक पर्यटन का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, विभाग में हड़कंप; अपर मुख्य सचिव ने की निलंबन की संस्तुति

Tue, 12 May 2026 06:56 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 12 May 2026 06:56 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के उप निदेशक का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीर मानते हुए अधिकारी को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। सरकार ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है और आरोप सही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
UP: Video of Deputy Director of Tourism Accepting Bribe Goes Viral, Sparks Uproar in Department; Additional Ch
ये वीडियो वायरल हो रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पर्यटन विभाग के उप निदेशक कल्याण सिंह का मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ (अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है), इसमें वे किसी से रिपोर्ट लगाने के लिए पैसा लेकर अपनी दराज में रखते दिख रहे हैं। इसे लेकर विभाग में दिनभर हलचल रही। विभाग ने मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए उनके निलंबित की संस्तुति की है। साथ ही जांच भी बैठा दी है।

विज्ञापन


पर्यटन विभाग में उप निदेशक के पास कई महत्वपूर्ण काम हैं। मंगलवार को उनका एक वीडियो वायरल हुआ, इसमें वे किसी व्यक्ति से एक मामले में रिपोर्ट लगवाने के लिए पैसा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें वे कह रहे हैं कि सुबह रिपोर्ट लगा देंगे। इसके लिए वे और पैसा जल्द देने के बारे में भी कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि उन्होंने इसमें खुद के होने से इंकार किया।
विज्ञापन


इस वीडियो के वायरल होते ही जहां विभाग में हड़कंप मच गया वहीं काफी खबर नवीस भी पहुंच गए। उन्होंने जब इस बारे में कल्याण सिंह का पक्ष जानना चाहा तो वे खुद को बचाते हुए विभाग में चले गए। इसे लेकर काफी देर तक पर्यटन निदेशालय में हड़कंप मचा रहा। विभाग के उच्च अधिकारियों ने इसका संज्ञान लेते हुए उन्हें निलंबित करने की संस्तुति की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेवा समाप्ति भी शामिल होगी

पर्यटन व संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने बताया कि मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की संस्तुति की गई है। मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। आरोपों की पुष्टि होने के बाद सेवा नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी, इसमें सेवा समाप्ति भी शामिल होगी।


पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यह मामला संज्ञान में आया है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को त्वरित कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। प्रदेश सरकार अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करती है। ऐसे में विभाग में इस तरह की कोई भी गतिविधि स्वीकार नहीं की जाएगी।

एआई से जेनरेट की है आवाज

वहीं इस बारे में कल्याण सिंह ने कहा कि हमारे यहां के कुछ लोग हैं जिन्होंने मेरी एआई से आवाज जेनरेट करा ली है। वे इसमें राजनीति कर रहे हैं। वहां पर मैं नहीं हूं। विभाग ने कोई कार्रवाई की है तो मैं इस बारे में अपना पक्ष रखूंगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed