फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Vande Bharat will run from 4, know the fare and timing of Lucknow to Delhi

यूपी: चार जनवरी से चलेगी वंदे भारत, जानिए लखनऊ से दिल्ली का किराया और टाइमिंग, तेजस से महंगा होगा टिकट

Sun, 31 Dec 2023 08:30 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 31 Dec 2023 08:30 AM IST
सार

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से आनंदविहार के लिए शनिवार को वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई गई। ट्रेन दोपहर 12.12 बजे अयोध्या कैंट से रवाना हुई और दोपहर 2.37 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची।

विज्ञापन
UP: Vande Bharat will run from 4, know the fare and timing of Lucknow to Delhi
लखनऊ पहुंची वंदे भारत का हुआ स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या से दिल्ली वाया लखनऊ चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस चार जनवरी से पटरी पर उतर आएगी। खास बात यह है कि ट्रेन किराए में शताब्दी व तेजस एक्सप्रेस को पछाड़ेगी। एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2595 रुपये है। जोकि शताब्दी के अनुभूति क्लास कोच से भी महंगा है। जबकि ट्रेन 6.20 घंटे में आनंदविहार पहुंचाएगी।

विज्ञापन


अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से आनंदविहार के लिए शनिवार को वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई गई। ट्रेन दोपहर 12.12 बजे अयोध्या कैंट से रवाना हुई और दोपहर 2.37 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची। एक ओर जहां ट्रेन को लेकर यात्रियों में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। वहीं दूसरी ओर ट्रेन के किराए व सुविधाओं पर भी चर्चा होती रही। आंशका जताई जा रही है कि ट्रेन का महंगे किराए के चलते यात्री किनारा कर सकते हैं।
विज्ञापन


 वंदे भातर में लखनऊ से आनंदविहार का चेयरकार का चार जनवरी का किराया 1410 रुपये व एग्जीक्यूटिव क्लास का 2595 रुपये है। जोकि शताब्दी व तेजस एक्सप्रेस से भी महंगा है। अयोध्या कैंट से आनंदविहार वाया लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस(22425/26) चार जनवरी से शुरू होगी। ट्रेन में कैटरिंग की सुविधा भी यात्रियों को मिलेगी, जिसका चार्ज किराए में शामिल रहेगा। ट्रेन की चेयरकार में कैटरिंग का चार्ज 308 रुपये व एग्जीक्यूटिव क्लास में 369 रुपये रखा गया है। ट्रेन बुधवार को छोड़कर हफ्ते के बाकी दिनों में चलेगी। लखनऊ से आनंदविहार के लिए चेयरकार में चार, पांच व छह जनवरी को क्रमशः 386, 383, 376 व एग्जीक्यूटिव क्लास में 35, 35, 35 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है ट्रेन की टाइमिंग
अयोध्या कैंट-आनंदविहार वंदेभारत(22425) एक्सप्रेस अयोध्या कैंट से दोपहर 3.20 बजे चलेगी और शाम सवा पांच बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां से चलकर शाम 6.35 बजे कानपुर सेंट्रल व रात 11.40 बजे आनंदविहार पहुंच जाएगी। वापसी में अयोध्या कैंट-आनंदविहार वंदेभारत(22426) आनंदविहार से सुबह 6.10 बजे चलकर सुबह 11 बजे कानपुर सेंट्रल, दोपहर 12.25 बजे चारबाग स्टेशन व दोपहर ढाई बजे अयोध्या कैंट पहुंच जाएगी।

धूमधाम से हुआ वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत, पैसेंजर खुश
अयोध्या कैंट से आनंदविहार वाया लखनऊ के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार दोपहर जब चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची तो स्टेशन पर खुशनुमा माहौल बन गया। ट्रेन के स्वागत के लिये पहुंचे लोग हाथों में तिरंगा लिए हुए थे और भारत माता के जयकारे लगा रहे थे। ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची थी, जहां मंच भी बनाया गया था। अपर रेल प्रबंधक शिवेंद्र शुक्ल, स्टेशन निदेशक प्रशांत कुमार सहित राज्यसभा सांसद बृजलाल, मेयर सुषमा खर्कवाल, भाजपा नेता नीरज सिंह, नगर अध्यक्ष भाजपा आनंद द्विवेदी भी मौजूद रहे।

अयोध्या धाम से पीएम मोदी के हरी झंडी दिखाने के बाद ट्रेन दोपहर 12:12 बजे रवाना हुई थी। चारबाग रेलवे स्टेशन पर दोपहर 02:37 बजे पहुंची। यहां भी कई स्कूली बच्चों को ट्रेन में सवार होने का मौका दिया गया, जो कानपुर तक गए और दूसरी ट्रेन से वापस लखनऊ लाए गए। वंदे भारत एक्सप्रेस के पायलट व क्रू मेंबर मोतीलाल तिवारी, आशीष वर्मा, केके सचान ने अनुभव को शानदार बताया। हालांकि वह पहले भी वंदे भारत को चला चुके हैं। ट्रेन के अंदर तो सहूलियत हैं ही, पायलट केबिन में भी काफी सुविधाएं हैं।


ट्रैक पर आ गई गाय
अयोध्या कैंट से चारबाग आ रही ट्रेन जब मल्हौर स्टेशन के पास थी तो एक गाय ट्रैक पर आ गई, जिससे हादसा होने से बच गया। लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को रोक लिया। बावजूद इसके गाय इंजन से टकरा ही गई। पंद्रह मिनट तक ट्रेन को रोकना पड़ा। जांच के बाद आगे रवाना की गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed