फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Uproar over serving stale samosas to passengers in Tejas Express, complaints lodged about mosquitoes and d

यूपी: तेजस एक्सप्रेस में यात्रियों को बासी समोसा परोसने पर हंगामा, मच्छरों और गंदगी को लेकर दर्ज हुईं शिकायतें

Sat, 19 Apr 2025 08:59 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 19 Apr 2025 08:59 PM IST
सार

Tejas Express: देश की पहली काॅरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस में लगातार असुविधा से जुड़ी खबरें आ रही है। बीते दिनों नाश्ते में बासी समोस परोसने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन
UP: Uproar over serving stale samosas to passengers in Tejas Express, complaints lodged about mosquitoes and d
तेजस एक्सप्रेस में यात्रियों का हंगामा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश की पहली काॅरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस में बासी समोसा परोसने पर यात्रियों ने हंगामा किया। यात्रियों ने ट्रेन में गंदगी व मच्छरों के आतंक की भी शिकायत की, जिससे सफर मुहाल हो गया। मामला दिल्ली से लखनऊ जंक्शन आने वाली गाड़ी संख्या 82502 तेजस एक्सप्रेस का है। बीते बृहस्पतिवार को तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार से यात्री अनिल सिंह लखनऊ आ रहे थे। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि ट्रेन में यात्रियों को बासी समोसा परोसा गया। इसकी शिकायत अटेंडेंट से की गई, लेकिन उन्हें खाने का दूसरा विकल्प तक नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि समोसा खाने से उनकी तबीयत भी गड़बड़ाई। बासी समोसे के अतिरिक्त तेजस एक्सप्रेस में मच्छरों के प्रकोप की शिकायत भी आईआरसीटीसी से दर्ज कराई गई।

विज्ञापन


ट्रेन का ऑपरेशन भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) देखती है। यात्री अनिल सिंह का आरोप है कि दो दिन बीतने के बाद भी आईआरसीटीसी या रेलवे के किसी भी जिम्मेदार ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। इस बाबत उन्होंने रेलवे बोर्ड से भी शिकायत की है। इसी क्रम में लखनऊ जंक्शन से दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 82501 तेजस एक्सप्रेस में शनिवार को यात्री संजीव सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि चेयरकार बोगी सी-3 का कमोड टूटा हुआ था, सी-4 में पानी की किल्लत रही, जिससे यात्री परेशान हुए।
विज्ञापन

 

तेजस एक्सप्रेस की तस्वीरें देखकर आप भी हो जाएंगे फैन, ट्रेन नहीं चलता फिरता रेस्टोरेंट है ये

विज्ञापन
विज्ञापन

बदबू के बीच सफर करने की मजबूरी

गाड़ी संख्या 12536 रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस का शौचालय गंदा व खराब होने की शिकायत यात्री रोहित सिंह ने की। बताया कि यात्रा के दौरान कोच में बदबू आती रही, दरवाजा तक बंद नहीं हो रहा था। ट्रेन नंबर 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में यात्री गौरव ठाकुर ने शिकायत दर्ज कराई है कि स्लीपर कोच एस-1 के शौचालय की बदबू से बैठना मुहाल हो गया।

वीआईपी ट्रेन पुष्पक, वंदे भारत में भी शिकायतें
गाड़ी संख्या 12584 डबल डेकर, 12534 पुष्पक एक्सप्रेस, 15044 काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में यात्रियों ने गंदगी, शौचालय, पानी नहीं होने की शिकायतें दर्ज कराई हैं। शौचालय में पानी तक नहीं था। यात्री वरदान श्रीवास्तव ने गाड़ी संख्या 22546 देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस के एग्जीक्यूटिव क्लास ई-1 कोच में शौचालय की सफाई न होने की शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed