फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: UP cabinet approves investment proposal of Rs 15,000 crore

UP: यूपी कैबिनेट ने 15 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव को दी मंजूरी, स्थापित होंगी 12 औद्योगिक इकाइयां

Mon, 22 Dec 2025 07:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 22 Dec 2025 07:02 PM IST
सार

यूपी कैबिनेट ने प्रदेश में 15 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी है। प्रदेश के मिर्जापुर, हरदोई, बुलंदशहर, रायबरेली, गौतमबुद्धनगर, सोनभद्र, मेरठ, मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ में 12 औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी।

विज्ञापन
UP: UP cabinet approves investment proposal of Rs 15,000 crore
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार सुबह आयोजित कैबिनेट की बैठक में 15 हजार 189.7 करोड़ के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसके तहत मिर्जापुर, हरदोई, बुलंदशहर, रायबरेली, गौतमबुद्धनगर, सोनभद्र, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़ में मेगा एवं सुपर मेगा श्रेणी की 12 औद्योगिक इकाइयों को लेटर ऑफ कम्फर्ट (एलओसी) जारी किया जाएगा। औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने ये जानकारी दी।

विज्ञापन


नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश निवेश का प्रमुख गंतव्य बन कर उभरा है। बड़ी संख्या में निवेशक प्रदेश में निवेश के लिए स्वयं आगे आ रहे हैं। नन्दी ने कहा कि प्रत्येक निवेश प्रस्ताव को धरातल पर साकार करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एक-एक एमओयू को फॉलोअप करना और उसे मेच्योर होने तक निरन्तर प्रयास करना हमारी प्रतिबद्धता है। प्रत्येक निवेशक, प्रत्येक उद्यमी उत्तर प्रदेश का मित्र है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - "कोडिन वालों पर जब बुलडोजर चले तो चिल्लाना नहीं" सीएम योगी ने कफ सिरप कांड पर दिया जवाब, बोले - एक भी मौत नहीं हुई
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डिप्टी सीएम केशव बोले, अब सपा के लोग वंदे मातरम बोलने लगे हैं ये हमारी जीत है


बारह औद्योगिक इकाईयों में अर्थस्टार वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड को मिर्जापुर में 549.26 करोड़ की लागत से आयरन एवं स्टील प्लांट स्थापित करने के लिए, अपोलो कोटेड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को सिकंदराबाद बुलन्दशहर में 350 करोड़ की लागत से कोल्ड रोलिंग मिल स्थाापित करने के लिए़, हल्दीराम स्नैक्स मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड को हरदोई में 349.27 करोड़ की लागत से स्नैक्स प्लांट लगाने के लिए़, श्री भवानी पेपर मिल्स लिमिटेड को रायबरेली में 305 करोड़ की लागत से पेपर मिल स्थापित करने के लिए़ लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी होंगे।

इसी तरह ड्रीमटेक इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्ध नगर में 414.88 करोड़ की लागत से प्रिंटेड सर्किट बोर्ड प्लांट स्थापित करने के लिए़, एसीसी लिमिटेड सलाई बनवा ग्रीनफील्ड ग्राइडिंग यूनिट को सोनभद्र में 803 करोड़ की लागत से सीमेंट उत्पादन के लिए, एनएसएल रिन्यूएबल पॉवर प्राइवेट लिमिटेड को मेरठ में 4,499.51 करोड़ की लागत से सोलर इंटिग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग पार्क बनाने के लिए, अम्बर इंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड को जनपद गौतमबुद्धनगर के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में 3.532 करोड़ की लागत से उपभोक्ता इलेक्ट्रानिक्स प्लांट स्थापित करने के लिए, एसेंटके सर्किट को जनपद गौतमबुद्धनगर में 3.250 करोड़ की लागत से पीसीवी एवं सेमी कंडक्टर प्लांट स्थापित करने के लिए, स्वरूप स्टील इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को जनपद मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र में 266.70 करोड़ की लागत से टीमटी स्टील्स प्लांट स्थापित करने के लिए, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड को जनपद अलीगढ़ के कासिमपुर में 628 करोड़ की लागत से सीमेंट उत्पादन शुरू करने के लिए एवं अम्बा शक्ति स्टील्स को मुजफ्फरनगर में 241.50 करोड़ की लागत से स्टील्स उत्पादन शुरू करने के लिए लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed