फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Unseasonal rain warning issued again in the state, rain warning in these districts from October 28

यूपी: प्रदेश में एक बार फिर से बदलने जा रहा है मौसम, 28 अक्तूबर से इन जिलों में बारिश की चेतावनी

Fri, 23 Oct 2026 07:48 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 23 Oct 2026 07:48 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में एक बार फिर से बारिश हो सकती है। 
 

विज्ञापन
UP: Unseasonal rain warning issued again in the state, rain warning in these districts from October 28
मौसम विभाग ने जताई आंधी-बारिश की संभावना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 28 अक्तूबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र तेजी से मजबूत होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश के संकेत हैं। 28 अक्तूबर से खासकर पूर्वांचल में बेमौसम भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पूर्व-मध्य और उससे सटी दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र 24 अक्तूबर को अवदाब में बदल सकता है। इसके 25 अक्तूबर को गहन अवदाब और 26 अक्तूबर की सुबह तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान का रूप लेने की प्रबल संभावना है। इसके बाद अगले दो दिनों में तूफान के और अधिक तीव्र होने और पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों की ओर बढ़ने के आसार हैं। शुक्रवार की देर रात और शनिवार को खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस मौसमी सिस्टम के प्रभाव से 28 अक्तूबर से उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश हो सकती है। ऐसे में अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में एक बार फिर बारिश के कारण जनजीवन और खेती-किसानी प्रभावित होने की आशंका है। पूर्वांचल में 28 से भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। शुक्रवार को बांदा मेें अधिकतम तापमान सबसे अधिक 34 डिग्री दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान बरेली में सबसे कम 16.2 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed