फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Unexpected increase in export of meat, government took action, sale of buffalo meat tops

यूपी: मांस के निर्यात में आई अप्रत्याशित तेजी, हरकत में आई सरकार, भैंस के मीट की बिक्री सबसे ऊपर

Tue, 12 Nov 2024 07:57 AM IST
रोहित मिश्र अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 12 Nov 2024 07:57 AM IST
सार

Sale of meat in UP: यूपी में बीते कुछ समय से मांस के निर्यात में अप्रत्याशित तेजी आई है। जांच में सामने आया है कि प्रदेश के स्लाटर हाउसों को एनओसी देने में जमकर धांधली की गई। अनुमति देने में खेल किए गए।

विज्ञापन
UP: Unexpected increase in export of meat, government took action, sale of buffalo meat tops
यूपी में मांस का हो रहा रिकॉर्ड निर्यात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मनोज सिंह को हटाने और दो वरिष्ठ अधिकारियों को सस्पेंड करने के पीछे बफैलो (भैंसे) मीट का लगातार बढ़ता उत्पादन भी है। उत्तर प्रदेश से बफैलो मीट निर्यात महज कुछ वर्षों में दोगुना हो गया। पिछले वर्ष 17 हजार करोड़ से ज्यादा का भैंसे के मीट का निर्यात किया गया। वहीं इस वर्ष छह महीने में ही 9 हजार करोड़ का निर्यात हो चुका है। माना जा रहा है कि इतनी तेज ग्रोथ ने शासन के कान खड़े कर दिए थे कि कहीं मानकों और नियमों को ताक पर रखकर तो मांस का कारोबार नहीं किया जा रहा।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के स्लाटर हाउसों को एनओसी देने में जमकर धांधली की गई। अनुमति देने में खेल किए गए। निर्धारित संख्या से दस गुना तक ज्यादा पशुओं को काटे जाने की शिकायतों के बावजूद अधिकारी आंखें मूंदे रहे। ये भी एक वजह है कि पूरे भारत से होने वाले मीट निर्यात में यूपी की हिस्सेदारी 50.34 प्रतिशत हो गई। ये आंकड़े कृषि एवं प्रसंस्करण खाद्य उत्पाद निर्यात प्राधिकरण (एपीडा) के हैं। अकेले यूपी से दुनिया के लगभग 82 देशों में मांस का निर्यात होता है। उन्नाव स्थित एओवी एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड और अलहक फूड प्राइवेट लिमिटेड के अतिरिक्त गाजियाबाद के अल नासिर स्लाटर हाउस को एनओसी देने में बरती गई अनियमितता के बाद अफसरों पर गाज गिरी।
विज्ञापन


यूपी से मांस निर्यात की ग्रोथ सबसे तेज
यूपी से इस वित्त वर्ष में अप्रैल से अगस्त तक 2.41 लाख किलो बफैलो मीट का निर्यात किया जा चुका है। इसकी कीमत करीब 6769 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले वित्त वर्ष में 7.36 लाख किलो मांस का निर्यात किया गया था। इस मांस की कीमत करीब 17682 करोड़ रुपये है। यूपी आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल से आगे निकल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साल-दर-साल भैंसे के मांस का निर्यात बढ़ा

UP: Unexpected increase in export of meat, government took action, sale of buffalo meat tops
मांस, चिकन - फोटो : freepik.com
      
वित्त वर्ष   निर्यात   क्वांटिटी
23-24 17682 करोड़   7,36,569 किलो
22-23 14203 करोड़ 6,49,675 किलो
21-22   13461 करोड़ 6,47,247 किलो
18-19     12830 करोड़ 6,22,640 किलो
16-17  9806 करोड़  5,04,696 किलो     
    

टॉप 7 मांस निर्यातक जिलों में 5 यूपी के

मुंबई             39.94 प्रतिशत
नई दिल्ली            24.93 प्रतिशत
अलीगढ़             06.28 प्रतिशत
गाजियाबाद           05.93 प्रतिशत
आगरा             04.68 प्रतिशत
मेरठ             03.16 प्रतिशत
उन्नाव             02.10 प्रतिशत

बकरे के गोश्त का निर्यात नाममात्र

यूपी से बकरे और भेड़ के गोश्त का निर्यात नाममात्र का है। इस वित्त वर्ष में अप्रैल से अगस्त के बीच महज 15 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ। वहीं पिछले वर्ष 38 करोड़ का निर्यात हुआ था। प्रोसेस्ड मीट की बात करें तो केवल 3.16 करोड़ रुपये का निर्यात किया गया। दरअसल बकरे के मीट के निर्यात में स्लाटर हाउसों का रुझान कम है क्योंकि विदेशों में उसकी डिमांड कम होने के अलावा कमाई भी कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed