फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Uncle was beaten to death with a shovel bent in Sultanpur, there was a dispute over water drainage

यूपी : सुल्तानपुर में फावड़े के बेंट से पीट-पीटकर चाचा की हत्या, पानी निकासी को लेकर हुआ था विवाद

Tue, 29 Jun 2021 09:51 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 29 Jun 2021 09:51 AM IST
सार

रविवार को भी रामभवन ने सबमर्सिबल चला रखा था। उसका पानी लैसूराम के खेत में जा रहा था। लैसूराम ने मना किया तो दोनों में विवाद हो गया था।

विज्ञापन
UP: Uncle was beaten to death with a shovel bent in Sultanpur, there was a dispute over water drainage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयसिंहपुर (सुल्तानपुर) में खेत में पानी निकासी के विवाद में सोमवार की सुबह भतीजे ने चाचा की फावड़े के बेंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी को जब तक ग्रामीण पकड़ते वह फरार हो गया। हत्या की सूचना मिलते ही एएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक के बेटे की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन


जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के फाजिलपुर गांव निवासी लैसूराम (55) मिश्रौली चौराहे पर घर बना कर रहते थे। लैसूराम के घर के बगल में ही उनके भतीजे राम भवन पुत्र लहूरी का भी मकान है। घर के पास लैसूराम सब्जी की खेती करते थे। आरोप है कि राम भवन अक्सर सबमर्सिबल चला कर छोड़ देता था, जिससे उसके पानी से लैसूराम की फसल खराब हो जाती थी।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता रहता था। रविवार को भी रामभवन ने सबमर्सिबल चला रखा था। उसका पानी लैसूराम के खेत में जा रहा था। लैसूराम ने मना किया तो दोनों में विवाद हो गया था। रामभवन ने लैसूराम को देख लेने की धमकी दी थी। सोमवार की सुबह लैसूराम खेत देखने गए थे। तभी वहां रामभवन फावड़ा लेकर पहुंच गया और उसके बेंट से लैसूराम की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने राम भवन को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने लैसूराम की हत्या की सूचना पुलिस के साथ ही उसके परिवारीजनों को दी। हत्या की सूचना मिलते ही एएसपी विपुल श्रीवास्तव, जयसिंहपुर कोतवाल हीरा सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और पूछताछ की। कोतवाल हीरा सिंह ने बताया कि लैसूराम के पुत्र संजय की तहरीर पर रामभवन पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।


परिवार में मचा कोहराम
फाजिलपुर गांव निवासी लैसूराम के परिवार में पत्नी राजपती, बेटा राजकुमार, संजय, पवन, बेटी पूजा, प्रियंका और किरन है। दो बेटे राजकुमार व पवन बाहर काम करते हैं, जबकि संजय गांव के मकान में रहता है। लैसूराम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed