फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Two sisters assaulted after intruders broke into their home in the capital; a woman was also beaten, and t

यूपी: राजधानी में घर में घुसकर दो बहनों से मारपीट, महिला को भी पीटा; परिवार को जान से मारने की धमकी दी

Wed, 07 Oct 2026 06:20 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 07 Oct 2026 06:20 PM IST
सार

मोहनलालगंज के धनवारा गांव में विवाद के दौरान घर में घुसकर दो बहनों से मारपीट की गई, जिसमें एक का अंगूठा टूट गया और दूसरी के सिर में चोट आई। वहीं मऊ गांव में एक महिला से मारपीट और धमकी देने का आरोप लगा। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
UP: Two sisters assaulted after intruders broke into their home in the capital; a woman was also beaten, and t
crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में मोहनलालगंज के धनवारा गांव में दो बहनों और मऊ गांव में एक महिला से मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है। धनवारा निवासी अर्चना ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 21 सितंबर की सुबह करीब सात बजे कमलेश ने उनके पिता अरुण के ऊपर थूक दिया। इसके बाद अर्जुन, उमाकांत, रमाकांत, राजेश, कमलेश, विमलेश, मंशा और पूरम निवासी धनवारा एकराय होकर उनके घर पहुंचे। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए अर्चना और उनकी बहन अनामिका के साथ मारपीट की। मारपीट में अर्चना के हाथ का अंगूठा टूट गया, जबकि उनकी बहन के सिर में गंभीर चोट आई। पीड़िता ने आरोपियों पर परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मऊ गांव निवासी निर्मला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि छह अक्तूबर की शाम करीब तीन बजे राहुल ने बिना किसी वजह उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह के मुताबिक, दोनों मामलों में तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed