{"_id":"6afc86aafe8c7c4c2c01b1cf","slug":"up-two-pcs-officers-accused-of-irregularities-in-the-voter-list-in-pilibhit-suspended-election-commission-i-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पीलीभीत में मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपी दो PCS अफसर निलंबित, चुनाव आयोग ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पीलीभीत में मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपी दो PCS अफसर निलंबित, चुनाव आयोग ने दिए निर्देश
Tue, 17 Nov 2026 10:24 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 17 Nov 2026 10:24 PM IST
सार
पीलीभीत की मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में चुनाव आयोग ने दो निर्वाचक अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नियुक्ति विभाग ने चुनाव आयोग के निर्देश के बाद पीलीभीत मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में दोनों पीसीएस अधिकारी हेमंत कुमार चौधरी और मयंक गोस्वामी को निलंबित कर दिया है। नियुक्ति विभाग ने निलंबन की कार्रवाई करते हुए इसकी जानकारी चुनाव आयोग को भेज दी है। निलंबन की यह कार्रवाई पिछले दिनों की गई।
विज्ञापन
पीलीभीत की मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में चुनाव आयोग ने दो निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया था। नियुक्त विभाग ने इसके आधार पर दोनों पीसीएस अधिकारियों को निलंबित करते हुए राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया है। इन दोनों अधिकारियों पर लगे आरोपों की जांच की जिम्मेदारी मुरादाबाद के मंडलायुक्त को दी गई है।
विज्ञापन
पीलीभीत में उप जिलाधिकारी के पद पर तैनाती के दौरान इन दोनों अधिकारियों को आरोप लगने के बाद हटाकर दूसरे पदों पर तैनाती दे दी गई थी, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी खबरें वायरल होने के बाद प्रतीक्षारत कर दिया गया। चुनाव आयोग के निर्देश पर इन दोनों अधिकारियों को अब निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
