फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Two days later, cold returned to the state, warning issued for the western Terai region; these districts w

यूपी: प्रदेश में फिर से लौटी सर्दी, पश्चिम-तराई के इलाकों को लेकर जारी हुई चेतावनी; ये जिले रहे सबसे ठंडे

Mon, 12 Jan 2026 08:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 12 Jan 2026 08:26 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में दो से तीन दिन की राहत के बाद सर्दी एक बार फिर से लौट आई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरे के साथ ठंड बढ़ सकती है। 

विज्ञापन
UP: Two days later, cold returned to the state, warning issued for the western Terai region; these districts w
प्रदेश में फिर से लौट आई सर्दी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 पिछले दिनों तापमान में आई बढ़ोतरी के बाद सोमवार को प्रदेश के मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान में आई गिरावट के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रात के समय शीत लहर और पाले की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बरेली में न्यूनतम तापमान 3.8 और मुजफ्फरनगर में 3.9 के साथ शीत लहर ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को तराई क्षेत्र में घने कोहरे के साथ कई जिलों में शीत लहर के आसार हैं।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवा की दिशा पुनः परिवर्तित होकर उत्तरी पश्चिमी हो गई है। इसकी वजह से बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वांचल के कुछ हिस्सों को छोड़कर प्रदेश के शेष भाग में दिन और रात के तापमान में 1-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे चले जाने से शीतलहर जैसी स्थिति बन गई। 

विज्ञापन

48 घंटों में ऐसा ही रहेगा मौसम 

UP: Two days later, cold returned to the state, warning issued for the western Terai region; these districts w
यूपी में लगातार बढ़ रही है सर्दी। - फोटो : अमर उजाला।

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह और मोहम्मद दानिश ने बताया कि आगामी 48 घंटों के दौरान इसमें कोई विशेष परिवर्तन न होने के आसार हैं। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद व रूहेलखंड मंडल के जिलों में कहीं-कहीं रात में शीतलहर चलने के साथ पाला पड़ने की भी संभावना है। इसके बाद तापमान में क्रमिक वृद्धि से इसके समाप्त हो जाने की भी संभावना है। यद्यपि इस दौरान प्रदेश के उत्तरी तराई इलाकों में कहीं-कहीं भोर के समय घने कोहरे के साथ अन्य स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे के पड़ने के आसार हैं। दिन चढ़ने के साथ तेजी से कोहरे के छंट जाने से दिन में धूप निकलने से ठंड से राहत मिलेगी।

12 जनवरी को ऐसा रहा न्यूनतम तापमान 

बरेली 3.8
मुजफ्फरपुर 3.9 
अलीगढ़ 4.4 
मेरठ 4.5
आगरा 4.9 
लखनऊ 6.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed