फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Transport Corporation will recruit retired personnel, service conditions and honorarium fixed after the approval of the board of directors

यूपी : सेवानिवृत्त कर्मियों की भर्ती करेगा परिवहन निगम, निदेशक मंडल की मंजूरी के बाद सेवा शर्तें व मानदेय तय

Sun, 01 May 2022 08:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 01 May 2022 08:18 PM IST
सार

27 अप्रैल को प्रबंध निदेशक राजेंद्र प्रताप सिंह ने प्रदेश के सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों व सेवा प्रबंधकों को सरकुलर जारी किया है। अब जो सेवानिवृत्त नौकरी पर रखे जाएंगे तो उनको संशोधित मानदेय हासिल होगा। संशोधित मानदेय को ग्रेड वेतन के आधार पर तय किया गया है।

विज्ञापन
UP: Transport Corporation will recruit retired personnel, service conditions and honorarium fixed after the approval of the board of directors
यूपी रोडवेज की बसें

विस्तार

उप्र. राज्य सड़क परिवहन निगम ने सेवानिवृत्त कार्मिकों को दोबारा मानदेय के आधार पर नियुक्त करने का रास्ता खोल दिया है। ये रिटायर्ड कर्मी बस संचालन से लेकर कार्यालय तक में काम कर सकेंगे। ऐेसे सेवानिवृत्तोें की क्षेत्रीय प्रबंधक व सेवा प्रबंधक भर्ती करेंगे। परिवहन निगम के निदेशक मंडल ने इनकी सेवा शर्ते व मानदेय को तय कर दिया है। 

विज्ञापन


इस संबंध में बीती 27 अप्रैल को प्रबंध निदेशक राजेंद्र प्रताप सिंह ने प्रदेश के सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों व सेवा प्रबंधकों को सरकुलर जारी किया है। अब जो सेवानिवृत्त नौकरी पर रखे जाएंगे तो उनको संशोधित मानदेय हासिल होगा। संशोधित मानदेय को ग्रेड वेतन के आधार पर तय किया गया है। अब तक सिर्फ चालक, परिचालक व लिपिक ही मानदेय के आधार पर नौकरी पर रखे जाते थे, मगर अब प्रशासनिक व लेखा संवर्ग के सेवानिवृत्त कर्मियों को भी इसका लाभ मिलेगा। प्रबंधन ने निगम में चालकों व परिचालकों आदि की काफी होने से सेवानिवृत्तों के जरिए व्यवस्था पटरी पर रखने का प्रयास किया है। दरअसल, निगम ने जो नई बसें खरीदी उनका इसी महीने से आने का सिलसिला शुरू होगा। 
विज्ञापन


इस तरह मिलेगा मानदेय
संवर्ग    पद का ग्रेड वेतन    वर्तमान देय राशि    संशोधित देय राशि

लिपिक    2800    12,000    14,900
लिपिक    2400    10,000    12,400
चालक    1900    10,000    12,400 
परिचालक    1900    10,000    12,400   
प्रशासनिक    4200    ------    18,000 
व लेखा वर्ग
नोट : प्रशासनिक व लेखा वर्ग के सेवानिवृत्तों को पहली बार मौका दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed