{"_id":"603e7f79b831fc0e9f1c3f38","slug":"up-transfer-of-several-ias-officers-anjaney-kumar-singh-becomes-commissioner-of-moradabad-division","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : छह जिलों के डीएम और चार कमिश्नर बदले, कई और अधिकारियों की तैनाती में परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : छह जिलों के डीएम और चार कमिश्नर बदले, कई और अधिकारियों की तैनाती में परिवर्तन
Wed, 03 Mar 2021 12:18 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
आईएएस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह जिलों के डीएम व चार मंडलों के आयुक्त बदल दिए। तीन दर्जन से ज्यादा आईएएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया गया है, लेकिन औपचारिक तौर पर तबादलों की जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार राहत आयुक्त के पद पर तैनात संजय गोयल को प्रयागराज का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। प्रयागराज के मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार को इसी पद पर बरेली भेजा गया है। रणवीर प्रसाद को बरेली के मंडलायुक्त पद से हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री के सचिव सुरेंद्र सिंह को मेरठ का मंडलायुक्त बनाया गया है। अनीता सी. मेश्राम को मेरठ के कमिश्नर पद से हटाया गया है।
विज्ञापन
जेवर एयरपोर्ट के काम को अब जमीन पर रफ्तार देंगे सुरेंद्र
सचिव व निदेशक नागरिक उड्डयन के रूप में सुरेंद्र ने जेवर एयरपोर्ट के विकास को लेकर तेजी से कार्यवाही पूरी कराई है। अब इस एयरपोर्ट के जमीनी काम को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें मंडलायुक्त के रूप में मेरठ भेज दिया गया है। जेवर एयरपोर्ट मेरठ मंडल के अंतर्गत नोएडा में बन रहा है।
विज्ञापन
अब मंडलायुक्त के रूप में आजम पर नजर रखेंगे आंजनेय
इसी तरह रामपुर के जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह को मुरादाबाद का मंडलायुक्त बनाया गया है। आंजनेय ने रामपुर के जिलाधिकारी के पद पर तैनाती के दौरान पूर्व मंत्री आजम खां व उनके परिजनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। रामपुर जिला मुरादाबाद मंडल में ही आता है। उनकी नियुक्ति वीरेंद्र कुमार सिंह के स्थान पर की गई है।
शुभ्रांत चित्रकूट व जेपी कानपुर देहात के डीएम, प्रथमेश सीएम के नए विशेष सचिव
इसके अलावा अपर आवास आयुक्त दीपा रंजन को बदायूं का जिलाधिकारी बनाया गया है। मथुरा के नगर आयुक्त रविंदर मंदर रामपुर के नए जिलाधिकारी होंगे। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव व राज्य संपत्ति अधिकारी शुभ्रांत शुक्ला को चित्रकूट का जिलाधिकारी बनाया गया है। बस्ती के जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन को इसी पद पर देवरिया भेजा गया है।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी सौम्या अग्रवाल को बस्ती का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। मंडी निदेशक जे.पी. सिंह को कानपुर देहात का जिलाधिकारी बनाया गया है। अयोध्या के मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार को विशेष सचिव मुख्यमंत्री के पद पर तैनाती दी गई है। विशेष सचिव ऊर्जा बी.के. सिंह को राज्य संपत्ति अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।