फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Transfer of basic teachers will not be cancelled, Education Department gave instructions to BSA; Transfers

यूपी: निरस्त नहीं होगा बेसिक शिक्षकों का तबादला, शिक्षा विभाग ने बीएसए को दिए निर्देश; अनुपात देख हुए तबादले

Sat, 05 Jul 2025 10:09 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 05 Jul 2025 10:09 PM IST
सार

Primary school teacher transfer: शिक्षा विभाग ने 30 जून को सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए शिक्षक-छात्र अनुपात के आधार पर 20182 शिक्षकों के तबादले किए थे। अब उसी पर विवाद शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
UP: Transfer of basic teachers will not be cancelled, Education Department gave instructions to BSA; Transfers
यूपी के प्राइमरी स्कूलों में ट्रांसफर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

परिषदीय विद्यालयों में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से हाल में किए गए जिले के अंदर सामान्य तबादलों में कई जिलों में शिक्षकों की कार्यमुक्ति निरस्त की जा रही थी। विभाग ने इस पर नाराजगी जताई है। साथ ही शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बीएसए को निर्देश दिया कि किसी भी शिक्षक का तबादला निरस्त नहीं किया जाएगा। उन्हें नियमानुसार कार्यभार ग्रहण कराया जाए।
विज्ञापन


परिषद की ओर से 30 जून को सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए शिक्षक-छात्र अनुपात के आधार पर 20182 शिक्षकों के तबादले किए थे। इसमें से कई जिलों में शिक्षकों ने कार्यभार भी ग्रहण कर लिए। किंतु एटा, लखीमपुर खीरी, चित्रकूट, अयोध्या, बरेली आदि कुछ जिलों में शिक्षक-छात्र अनुपात बिगड़ने की बात कहते हुए खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से शिक्षकों की कार्यमुक्ति निरस्त की जा रही थी।
विज्ञापन


उनका कहना था कि छात्र-शिक्षक अनुपात प्रभावित हो रहा है, इसलिए कार्यमुक्ति निरस्त की जाती है। शिक्षक अपने मूल विद्यालय में कार्यभार संभालना सुनिश्चित करें। चर्चा यह भी रही कि स्वहित में बीईओ की ओर से यह कार्यवाही की जा रही थी। जिलों में हो रही कार्यमुक्ति निरस्त करने से शिक्षकों में नाराजगी बढ़ रही थी। साथ ही इसकी शिकायत बेसिक शिक्षा मंत्री व उच्च अधिकारियों से भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तबादला शिक्षक-छात्र अनुपात देखकर किया गया
इस क्रम में महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा व अन्य विभागीय अधिकारियों ने शनिवार दोपहर सभी बीएसए के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल व बेसिक शिक्षा परिषद सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि सभी बीएसए को निर्देश दिए गए हैं कि तबादला पाए शिक्षकों को जॉइन कराना सुनिश्चित करें। तबादला शिक्षक-छात्र अनुपात देखकर किया गया है। कुछ बीएसए की ओर से इसे लेकर संशय बताया गया, जिसका निराकरण भी किया गया।
 

आरटीई मानक के अनुसार तबादले, अभी और होगा समायोजन

 शिक्षकों के तबादलों के बाद जॉइन कराने में आ रही दिक्कत व स्कूलों के विलय को लेकर चल रहे विरोध के बाद सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत शिक्षकों का समायोजन प्रभावी तरीके से किया गया है। कोई भी विद्यालय एकल न रहे इसके लिए नियमित शिक्षकों की तैनाती की गई है। साथ ही शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को भी सहायक कार्यों में लगाया गया है।

सरकार की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि समायोजन के दो चरण पूरे हो चुके हैं। अब जिलास्तरीय समिति की बारी है। पहले चरण में 16646 शिक्षकों को तबादले का लाभ मिला। दूसरे चरण ने 543 शिक्षकों का आकांक्षात्मक जिलों में समायोजन किया गया। तीसरे में जिले के अंदर 20182 शिक्षकों को सामान्य तबादलों का लाभ दिया गया है। अब बचे सरप्लस शिक्षकों का समायोजन डीएम की अध्यक्षता में समिति गठित कर छात्र-शिक्षक अनुपात के अनुरूप किया जाएगा।

विद्यालय पेयरिंग और बाल वाटिका की पहल
महानिदेशक स्कूल शिक्षा शिक्षा कंचन वर्मा के अनुसार कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को पेयरिंग मॉडल से जोड़ा गया है। इनमें बाल वाटिका चलाई जा रही है और यू-डायस कोड यथावत रखा गया है। जहां छात्र संख्या कम है और शिक्षक अतिरिक्त (सरप्लस) हैं। वहां से शिक्षक कम संख्या वाले विद्यालयों में भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि है जिन विद्यालयों में छात्रों की संख्या 100 से कम है और प्रधानाध्यापक को सरप्लस घोषित किया गया है। वहां प्रधानाध्यापक के हटने के बाद केवल शिक्षामित्र रह जाते। ऐसे में स्पष्ट किया गया है कि प्रधानाध्यापक को तब तक कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा, जब तक उस विद्यालय में सहायक अध्यापक की तैनाती नहीं हो जाती। या विद्यालय की किसी अन्य विद्यालय के साथ पेयरिंग नहीं की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed