{"_id":"67ded298eb5564ee88031f34","slug":"up-trains-will-run-at-a-speed-of-130-km-between-lucknow-kanpur-caution-will-be-reduced-this-change-will-hap-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लखनऊ-कानपुर के बीच 130 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, घटेंगे कॉशन: 42 दिनों के बाद होगा यह बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लखनऊ-कानपुर के बीच 130 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, घटेंगे कॉशन: 42 दिनों के बाद होगा यह बदलाव
Sat, 22 Mar 2025 08:39 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 22 Mar 2025 08:39 PM IST
सार
Lucknow-Kanpur railway line: यूपी में लखनऊ से कानपुर रेलखंड में 130 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गाड़ियां दौड़ सकेंगी। फिलहाल 42 दिनों तक यह रूट बाधित रहेगा।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर चल रहा है मरम्मत का काम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ कानपुर रेलखंड के गंगा पुल पर मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। 42 दिनों तक यह काम चलेगा। इस दौरान 74 ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। काम पूरा होने के बाद रूट पर ट्रेनें 130 तक की रफ्तार से दौड़ सकेंगी। अभी यह रफ्तार 80 से 100 किमी प्रतिघंटे तक रहती है।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल कर लखनऊ-कानपुर रेलखंड प्रमुख हिस्सा है। दिल्ली व मुंबई जाने वाली ट्रेनें इस रूट के जरिए दिल्ली मुंबई मेनलाइन से कनेक्ट होती हैं। रेलवे प्रशासन ने गत दिवस कानपुर सेक्शन के गंगा पुल पर मरम्मत कार्य शुरू करवाया है। इसके चलते अगले 42 दिनों तक 74 ट्रेनों का संचालन बाधित होगा। इसमें ट्रेनों का कैंसिलेशन, डायवर्जन व शॉर्ट टर्मिनेशन-ओरिजनेशन शामिल है।
विज्ञापन
सीनयिर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि कानपुर रेलखंड के गंगा पुल की मरम्मत 29 साल बाद हो रही है। आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए यह काम हो रहा है। इससे ट्रैक स्पीड बढ़ाई जा सकेगी, जिससे ट्रेनों को तीव्र गति से चलाया जा सकेगा। बता दें कि लखनऊ से कानपुर के बीच ट्रेनों की स्पीड 80 से 100 किमी प्रति घंटे रहती है।
विज्ञापन
इसकी वजह रूट पर पड़ने वाले कर्व व कॉशन हैं। इससे ट्रेनों को सुस्त गति से चलाना पड़ता है। रेलवे प्रशासन इन्हें कम कर रहा है। कॉशन कम होने से ट्रेनों को तेज गति से चलाया जा सकेगा। लखनऊ कानपुर रेलखंड पर गति को बढ़ाकर 130 किमी प्रति घंटे तक किया जाएगा। इससे दिल्ली जाने वाली गाड़ियां और जल्दी गंतव्य तक पहुंच सकेंगी। कानपुर से दिल्ली के रूट पर ट्रैक स्पीड 130 किमी प्रति घंटे हैं। ऐसे में लखनऊ से दिल्ली वाया कानपुर की ट्रैक स्पीड बढ़ जाएगी।