फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Trains will get new routes, distance will be reduced and time will also be saved, Railway Board approves s

यूपी: ट्रेनों को मिलेंगे नए रास्ते, दूरी कम होने के साथ बचेगा समय भी, सर्वे को रेलवे बोर्ड की मंजूरी

Wed, 19 Mar 2025 08:14 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 19 Mar 2025 08:14 AM IST
सार

New train routes in UP: ट्रैक पर ट्रेनों का दबाव कम करने और सफर का आसान बनाने के लिए ट्रेनों के लिए कुछ नए रूट बनाए जाएंगे। इसके लिए मंजूरी दे दी गई है। 

विज्ञापन
UP: Trains will get new routes, distance will be reduced and time will also be saved, Railway Board approves s
रेलवे ट्रैक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ट्रैक पर ट्रेनों का दबाव कम करने और सफर का आसान बनाने के लिए प्रस्तावित ऑर्टिबल काॅरिडोर (रिंग रोड की तरह रेलवे का गोल काॅरिडोर) के सर्वे के लिए रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। दो महीने में सर्वे शुरू हो जाएगा। यह प्रोजेक्ट 2031 तक पूरा किया जाएगा। यह काॅरिडोर करीब 170 किमी लंबा होगा। इसके बन जाने के बाद लखनऊ जोन में ट्रेनों को नये रास्ते मिलेंगे। बहुत से स्टेशनों पर ट्रेनों का दबाव कम होगा। कई रूट पर यात्रा की दूरी कम होगी, समय की बचत होगी।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि रेलवे ट्रैफिक को सुचारू रुप से चलाने के लिए यह कॉरिडोर काफी महत्वपूर्ण है। सर्वे के बाद योजना की डीपीआर तैयार की जाएगी। इस कॉरिडोर के बनने से ट्रेनों के संचालन में काफी आसानी हो जाएगी। यात्रियों को भी काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन


कॉरिडोर के जरिए ये सेक्शन (रूट) जुड़ेंगे
- लखनऊ-कानपुर
- लखनऊ-शाहजहांपुर-मुरादाबाद
- ऐशबाग-डालीगंज-सीतापुर सिटी
- लखनऊ-बाराबंकी-गोंडा
- लखनऊ- बाराबंकी-अयोध्या
- लखनऊ-सुल्तानपुर–वाराणसी
- लखनऊ-रायबरेली-वाराणसी

इसलिए महत्वपूर्ण है ये परियोजना
लखनऊ क्षेत्र में अभी सात मुख्य रेल मार्ग हैं। इनके माध्यम से सभी यात्री ट्रेनें और मालगाड़ियां संचालित होती हैं। ट्रेनों की भारी भीड़ से रेल यातायात बाधित होता है। लखनऊ क्षेत्र उत्तर रेलवे, उत्तर-पूर्व रेलवे और पूर्व-मध्य रेलवे के लिए प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है। इससे भी यहां पर रेल यातायात का दबाव काफी बढ़ जाता है। अभी लखनऊ से अयोध्या, वाराणसी, कानपुर, मुरादाबाद, सीतापुर, रायबरेली और सुल्तानपुर की ओर जाने वाले रेल मार्गों पर सबसे ज्यादा ट्रेनों का संचालन होता है। 90 प्रतिशत मालगाड़ियां और 70 से 80 प्रतिशत यात्री गाड़ियां लखनऊ और ऐशबाग स्टेशनों से होकर गुजरती हैं। रेल यातायात पर ज्यादा दबाव होने की वजह से ट्रेनों को आउटर पर रुकना पड़ता है। इससे ट्रेनें लेट होती हैं। कॉरिडोर बनने से ट्रेनों के पास ज्यादा रास्ते होंगे और दबाव कम होगा।

टर्मिनल से गुजरेंगी 30 लाइनें
कुलदीप तिवारी ने बताया कि सातों मुख्य मार्गों को ऑर्बिटल कॉरिडोर से जोड़ने के साथ ही एक ग्रीन फील्ड मेगा पैसेंजर टर्मिनल भी बनाया जाएगा। इस टर्मिनल पर 30 से ज्यादा रेलवे लाइनें होंगी और 20 से ज्यादा प्लेटफाॅर्म होंगे। कॉरिडोर में रेल-ऑन-रेल पुलों का निर्माण भी किया जाएगा। कॉरिडोर को वाई कनेक्शन के जरिए जोड़ा जाएगा।

आगरा एक्सप्रेस-वे पर लॉजिस्टिक पार्क
सीनियर डीसीएम ने बताया कि आगरा एक्सप्रेस-वे के पास एक मेगा रेल लॉजिस्टिक्स पार्क का निर्माण होगा। कॉरिडोर से मालगाड़ियों का भी संचालन सुगम होगा। इसकी मदद से व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed