{"_id":"6677ed513a90afd5dc09a2c1","slug":"up-tragic-accident-in-balrampur-tractor-trolley-crushed-bike-riders-two-died-on-the-spot-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बलरामपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बलरामपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौके पर हुई मौत
Sun, 23 Jun 2024 03:09 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, बलरामपुर
अमर उजाला संवाद, बलरामपुर
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 23 Jun 2024 03:09 PM IST
सार
Tragic accident in Balrampur: यूपी के बलरामपुर में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। इस घटना में एक ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंद दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बलरामपुर जिले के हरिहरगंज-बरदौलिया मार्ग पर धंधरा पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवारों को रौंद दिया। बाइक सवार पुरूष और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
ललिया थाना क्षेत्र के ग्राम सिकटिहवा निवासी संजय कुमार वर्मा (35) शनिवार की रात करीब 10 बजे गांव की ही महिला सुमन (28) का इलाज कराने के लिए अपनी बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा जा रहे थे। रास्ते में धंधरा पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार को रौंद दिया। घटना में संजय व सुमन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई सुभाष कैराती की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है। दो लोगों की मौत से गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन