फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up tourism department planning for special deepawali function in ayodhya

30 फीट की राम प्रतिमा और 20 फीट की चरणपादुका के साथ अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी

Tue, 25 Sep 2018 11:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 25 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
up tourism department planning for special deepawali function in ayodhya
अयोध्या - फोटो : amar ujala

दीपोत्सव पर अयोध्या में भगवान राम की 30 फीट ऊंची 3 डी प्रतिमा होगी और आकाश में उड़ता जटायु दिखेगा। 20 फीट की रामजी की चरणपादुका के दर्शन होंगे और हनुमानजी के हृदय से राम कथा पार्क में प्रवेश करने का अवसर मिलेगा। पर्यटन विभाग ने इस वर्ष 4 से 6 नवम्बर तक अयोध्या में दीपोत्सव को अभूतपूर्व बनाने की तैयारी की है।

विज्ञापन


अयोध्या में 4 से 6 नवम्बर तक दीपोत्सव आयोजन के लिए बनाई गई योजना को मंगलवार को पर्यटन विभाग के अधिकारियों और फैजाबाद की जिलाधिकारी की बैठक में अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन


अयोध्या में दीपोत्सव पर भगवान राम की 30 फीट की प्रतिमा आकर्षण का केन्द्र होगी वहीं सीता माता को तलाशने निकला पैराशूट का जटायु भी आकाश में उड़ता दिखाई देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या के सिंहासन पर भरत की ओर से रखी गई भगवान राम की 20 फीट की चरणपादुका भी देशी विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करेगी। सरयु नदी पर भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान पुष्पक विमान से आएंगे तो उनके साथ नदी पर बड़ी संख्या में वानर सेना भी होगी। भगवान राम के स्वागत के लिए सरयु नदी के घाटों को सजाया जाएगा और आतिशबाजी से अयोध्या का आसमां रोशन होगा।

रामकथा पार्क में विभिन्न प्रदेशों और देशों के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। 6 नवम्बर को अयोध्या में 16 फीट का लेम्प लगाया जाएगा।

पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि 6 नवम्बर को कोरिया के कलाकार भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसी दिन कोरिया की रानी क्वीन हो की स्मृति में स्मारक का शिलान्यास भी किया जाएगा।

तीन लाख दीयो से बनाएंगे रिकार्ड

अयोध्या में दीपोत्सव पर 6 नवम्बर को तीन लाख दीए एक साथ जलाकर विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी की है। गत वर्ष सरयु नदी पर डेढ़ लाख दीए जलाए गए थे, इस बार इनकी संख्या दोगुना की जाएगी।

प्रवेश मार्ग पर भव्य स्वागत द्वार होंगे
अयोध्या के प्रवेश मार्ग पर भव्य स्वागत द्वार लगाए जाएंगे। स्वागत द्वारों के साथ दीवारों पर रामायण की चौपाई भी लिखी जाएगी। तीन दिन तक अयोध्या के प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भी रोशनी और सजावट की जाएगी।

अंतर राष्ट्रीय स्तर का होगा वाटर प्रोजेक्शन शो
अयोध्या में 3 से 9 नवम्बर तक अंतर राष्ट्रीय स्तर का वाटर प्रोजेकशन शो का आयोजन किया जाएगा। सिंगापुर के क्रेन डांस की तर्ज पर होने वाले वाटर प्रोजेक्शन शो में भगवान राम की अयोध्या यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed