Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Today is the last date for teacher transfer in aided colleges, department expressed displeasure at the man

यूपी: एडेड कॉलेजों में शिक्षक तबादले की अंतिम तिथि आज, एनओसी ने देने पर प्रबंधकों पर विभाग ने जताई नाराजगी

Sat, 14 Jun 2025 08:48 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 14 Jun 2025 08:48 AM IST
सार

Teacher transfer in UP: यूपी के माध्यमिक एडेड कॉलेज में शिक्षक तबादले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज है। शिक्षकों को एनओसी देने के मामले में प्रबंधक रुचि नहीं रहे हैं। 

विज्ञापन
UP: Today is the last date for teacher transfer in aided colleges, department expressed displeasure at the man
एडेड कॉलेजों में ट्रांसफर की प्रक्रिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में प्रधान व शिक्षकों के ऑनलाइन तबादले में विद्यालय प्रबंधन रुचि नहीं ले रहे हैं। इस पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नाराजगी जताई है।

विज्ञापन


लंबी कवायद के बाद एडेड माध्यमिक विद्यालयों में तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून है। लेकिन, कई जगह से शिक्षकों को एनओसी न देने की शिकायत मिल रही है। वहीं कुछ ऐसे भी मामले आए हैं कि शिक्षक आवेदन ऑनलाइन कर रहे हैं और एनओसी ऑफलाइन जारी की जा रही है।
विज्ञापन


शिक्षकों ने आवेदन में दिक्कतों की शिकायत भी की है। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक व डीआईओएस को पत्र भेजा है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को शिक्षकों के आवेदन शीघ्र अग्रसारित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभाग की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही के लिए संस्था अधिकारियों को निर्देशित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 जिलों के लिए आवेदन तिथि बढ़ी
प्रदेश में शिक्षक-छात्र अनुपात सही करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 15 जिलों में रिक्तियां जारी कर इनके लिए आवेदन मांगे हैं। हालांकि, शिक्षक इसमें अपेक्षाकृत रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में इसके लिए आवेदन तिथि बढ़ा दी गई है। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी बीएसए को भेजे निर्देश में कहा है कि ऑनलाइन आवेदन 9 से 12 जून तक किया जाना था। इसकी तिथि 15 जून तक बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed