फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP to plant five crore plants.

‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ की निगरानी में यूपी में बनेगा बड़ा रिकॉर्ड

Sun, 10 Jul 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 10 Jul 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
UP to plant five crore plants.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

प्रदेश में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम की निगरानी में सोमवार को पांच करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए चिह्नित किए गए छह हजार से ज्यादा स्थानों पर पौधे पहुंचा दिए गए हैं।

विज्ञापन


सीएम अखिलेश यादव रसूलाबाद (कानपुर देहात) और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव कुकरैल (लखनऊ) में पौधरोपण कर इस महाअभियान की शुरुआत करेंगे।

वन मुख्यालय पर शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रमुख सचिव वन संजीव सरन ने बताया कि अभियान सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू होगा। 24 घंटे में पांच करोड़ पौधों की रोपाई के लिए चयनित 6166 स्थलों पर पौधे पहुंचा दिए गए हैं।
विज्ञापन


वेबसाइट पर चयनित स्थलों के पॉलीगन (बहुभज) भी अपलोड कर दिए गए हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति इन स्थानों का मौका मुआयना कर सके। ‘द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी), नई दिल्ली’ और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के ऑडिटर पूरे अभियान की निगरानी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव, वन सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि मुख्यालय स्थित कमांड सेंटर में पौधरोपण अभियान की पल-पल की खबर उपलब्ध रहेगी। इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

विभिन्न प्रजातियों के 3-12 फीट तक के पौधे रोपे जाएंगे

UP to plant five crore plants.

खास बात यह है कि सभी रोपण स्थलों से ये सूचनाएं ऑनलाइन ही मंगाई जाएंगी। इसमें कहीं किसी पेपर का इस्तेमाल नहीं होगा।
मिशन डायरेक्टर प्रशांत वर्मा ने बताया कि लगाए जाने वाले पौधों की सिंचाई और सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। विभिन्न प्रजातियों के 3-12 फीट तक के पौधे रोपे जाएंगे।

इस काम को दस लाख से ज्यादा श्रमिकों की मदद से पूरा किया जाएगा। निगरानी संस्थाओं के निर्णायक मंडल के सदस्य भी कई जगहों पर मौजूद रहेंगे, मगर इन संस्थाओं ने उन जगहों का खुलासा नहीं किया है। यहां बता दें पौधरोपण का विश्व रिकॉर्ड बना या नहीं, यूपी को इसका प्रमाणपत्र निर्णायक मंडल की रिपोर्ट के आधार पर ही मिलेगा।

पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे एंटी वेनम सीरम
प्रमुख सचिव, वन संजीव सरन ने बताया कि पौधरोपण के दौरान लोगों को सांप काटने की घटनाएं भी सामने आ सकती हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया है कि प्रत्येक जिले में एंटी वेनम सीरम पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दिए जाएं।

प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों और स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए भी निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed