फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP to host Khelo India University Games: Discussion on the names of Lucknow, Varanasi and Gautam Budh Nagar

UP : यूपी को मिलेगी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी, लखनऊ, वाराणसी और गौतमबुद्धनगर के नाम पर चर्चा

Tue, 08 Nov 2022 12:15 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ
खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 08 Nov 2022 12:15 AM IST
सार

प्रारंभिक तैयारियों के संबंध में खेल विभाग के अधिकारियों ने शहर में मौजूद खेल सुविधाओं का जायजा लेना शुरू कर दिया है ताकि बुधवार को बैठक में रिपोर्ट पेश की जा सके। अगर रिपोर्ट में कुछ खेलों की सुविधाएं शहर में नहीं पाई जाती हैं तो वाराणसी, गौतमबुद्धनगर समेत अन्य जिलों का भी रुख किया जा सकता है।

विज्ञापन
UP to host Khelo India University Games: Discussion on the names of Lucknow, Varanasi and Gautam Budh Nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तीसरे संस्करण की मेजबानी करेगा। अगले साल अप्रैल में प्रस्तावित खेलों के संबंध में शासन स्तर पर बुधवार को होने वाली अहम बैठक में तैयारियों पर अमली जामा पहनाया जाएगा। 

विज्ञापन


लखनऊ इस आयोजन का हेडक्वार्टर होगा। स्पर्धाओं की संख्या अधिक होने अथवा सुविधाएं उपलब्ध न होने पर वाराणसी, गौतमबुद्धनगर को अतिरिक्त विकल्प के रूप में शामिल किया जा सकता है। आयोजन में करीब 20 स्पर्धाओं से देश भर के पांच से छह हजार खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। खिलाड़ियों की संख्या को आधार माने तो यह यूपी का सबसे बड़ा आयोजन साबित होगा। इसकी सफलता से यूपी का खेल भविष्य बेहतर होगा। 
विज्ञापन


प्रारंभिक तैयारियों के संबंध में खेल विभाग के अधिकारियों ने शहर में मौजूद खेल सुविधाओं का जायजा लेना शुरू कर दिया है ताकि बुधवार को बैठक में रिपोर्ट पेश की जा सके। अगर रिपोर्ट में कुछ एक खेलों की सुविधाएं शहर में नहीं पाई जाती हैं तो वाराणसी, गौतमबुद्धनगर समेत अन्य जिलों का भी रुख किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि यह आयोजन खेल मंत्रालय से यूपी को मिलेगा, ऐसे में भारतीय खेल प्राधिकरण का दिल्ली में स्थित खेलो इंडिया मुख्यालय की भी यूनिवर्सिटी गेम्स में अहम भूमिका रहेगी। मालूम हो कि इससे पहले यूनिवर्सिटी गेम्स का पहला संस्करण ओडिशा (2020) और दूसरा संस्करण कर्नाटक (2021) में हो चुका है। कर्नाटक में 20 स्पर्धाओं में देश भर से 190 यूनिवर्सिटी के साढ़े चार हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया था।


यूपी को केंद्रीय खेल मंत्रालय से खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन के संबंध में मौखिक स्वीकृति मिल गई है। बुधवार की बैठक में तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। अभी तक लखनऊ में आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। हालांकि कुछ खेलों के लिए अन्य विकल्प भी तलाशे जा सकते हैं। 
- नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव, खेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed