फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP to get policies of worth sixty thousand crores.

यूपी के लिए बड़ा दिन: छह घंटे में मिलीं 60 हजार करोड़ रुपये की सौगातें

Wed, 21 Dec 2016 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 21 Dec 2016 10:55 AM IST
विज्ञापन
 UP to get policies of worth sixty thousand crores.
लोकार्पण के दौरान सीएम अख‌िलेश

उत्तर प्रदेश वालों के लिए मंगलवार का दिन सौगातों भरा रहा। सीएम अखिलेश यादव ने लगभग डेढ़ दर्जन योजनाओं का लोकार्पण या शिलान्यास क‌िया।

विज्ञापन


चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले मुख्यमंत्री सूबे को करीब 60 हजार करोड़ रुपये की सौगात देने जा रहे हैं। इसके लिए राजधानी में 6 घंटे के भीतर 6 कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इलाहाबाद में 530 करोड़ की लागत से बनने वाले राज्य विश्वविद्याल के भवन, चंदौली व बिजनौर में बनने वाले मेडिकल कॉलेजों और संभल के जिला मुख्यालय का शिलान्यास क‌िया। उन्होंने लखनऊ से ही फैजाबाद के सराय धनेठी में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन क‌िया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां इन योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे

 UP to get policies of worth sixty thousand crores.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : ani

मुख्यमंत्री ने गोमतीनगर स्थित मंडी परिषद परिसर में 2,954 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास क‌िया।

इनमें 1,854 करोड़ की 3176 परियोजनाओं का लोकार्पण और करीब 1100 करोड़ की 2021 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ।

वह लखनऊ, झांसी, कन्नौज व सैफई के किसान बाजार के अलावा विशिष्ट मंडी स्थल ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, बांदा और महोबा का लोकार्पण हुआ। इसके लिए मंडी परिषद परिसर में शिलापट सज गए थे।

2311 गांवों में इसका करेंगे लोकार्पण

 UP to get policies of worth sixty thousand crores.

सीएम ने 2311 गांवों में जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना के तहत कराए गए कार्यों और 587 एग्रीकल्चर मार्केटिंग हब सहित बुन्देलखंड क्षेत्र में बने 79 ग्रामीण अवस्थापना केंद्रों का लोकार्पण क‌िया।

नवीन मंडी स्थल पयागपुर (बहराइच) में उप मंडी स्थल और अतिथि गृह बिल्सी (बदायूं) का भी लोकार्पण हुआ।

जिन परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ, उनमें जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना के तहत चयनित 2000 गांवों का विकास कार्य शामिल है।

किसान बाजार हरदोई, बहराइच, हापुड़, विशिष्ट आलू मंडी कन्नौज, विशिष्ट लहसुन एवं सब्जी मंडी मैनपुरी, अतिरिक्त मंडी स्थल आगरा, नवीन मंडी स्थल बिसवां (सीतापुर) और 12 मंडी स्थलों पर सोलर पावर प्लांट की स्थापना भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed