फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP to adopt Telangana model to remove poverty.

तेलंगाना मॉडल से यूपी की गरीबी खत्म करेंगे मोदी

Sun, 24 May 2015 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 24 May 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
 UP to adopt Telangana model to remove poverty.

गरीबी उन्मूलन के लिए सूबे के 22 जिलों में बतौर पायलट आधार प्रोजेक्ट शुरू की गई राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना) तेलंगाना मॉडल पर आगे बढ़ाई जाएगी। इसके लिए सभी जिलों के चयनित ब्लॉकों में कार्यालय खोले जाएंगे।

विज्ञापन


योजना के तहन इन 22 जिलों के एक-एक ब्लॉक में मिशन के काम होंगे। इसमें सबसे पहले महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन होगा।

हर गांव के प्रत्येक गरीब परिवार की कम से कम एक महिला सदस्य को समूह का सदस्य बनाना है। इसके बाद इन समूहों का बैंक में खाता खुलवाया जाएगा। सभी समूहों को उच्चस्तरीय ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद इन्हें बैंकों से कम्युनिटी फंड दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


खास बात ये है कि सरकार ने मिशन को लागू करने के लिए तेलंगाना के कुछ कार्मिकों की सेवाएं लेनी शुरू कर दी हैं। इसके अलावा उपायुक्त स्वत: रोजगार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अलावा कोई अन्य जिम्मेदारी न देने की भी हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने दिए खास निर्देश

 UP to adopt Telangana model to remove poverty.

अधिकारी बताते हैं कि गरीबी उन्मूलन में तेलांगाना का प्रयोग बेहद कारगर रहा है। सरकार ने अधिकारियों से खास तौर से हिदायत दी है कि वहां से आए कार्मिकों के वेतन, टीए, डीए व भत्तों के समय से भुगतान में कोई कोताही न बरती जाए।

मुख्य सचिव आलोक रंजन ने इन जिलों के जिलाधिकारियों को इस काम को शीर्ष प्राथमिकता देकर आगे बढ़ाने को कहा है।

इन जिलों में लागू की गई योजना

- अंबेडकरनगर, बहराइच, सोनभद्र, लखीमपुर खीरी, देवरिया, मिर्जापुर, हरदोई, चंदौली, बांदा, हमीरपुर, जालौन, बदायूं, बस्ती, बागपत, बिजनौर, इलाहाबाद, आगरा, इटावा, औरैया, शामली, आजमगढ़, अलीगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed