फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP to adapt remote sensing technique from Gujarat

गुजरात मॉडल से यूपी को चमकाएंगे अखिलेश

Tue, 22 Jul 2014 04:30 AM IST
अतुल भारद्वाज/अमर उजाला, लखनऊ
अतुल भारद्वाज/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 22 Jul 2014 04:30 AM IST
विज्ञापन
UP to adapt remote sensing technique from Gujarat

गुजरात मॉडल की धज्जियां उड़ाने वाले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अब इसे अपनाने का फैसला कर लिया है। जिसके अध्ययन के लिए उन्होंने एक टीम को अनुमति भी दे दी है।

विज्ञापन


रिमोट सेंसिंग तकनीक ने गुजरात में शहरी विकास का हुलिया बदला। अब यूपी भी इस तकनीक के उपयोग को बढ़ाएगा।

इसके लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से अनुमति मिलने के बाद लखनऊ स्थित रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर की टीम अहमदाबाद जा रही है।

सात सदस्यीय टीम की अगुवाई सेंटर के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप उज्ज्वल करेंगे। यह टीम चार दिन तक वहां अलग-अलग सेक्टर में रिमोट सेंसिंग की तकनीक के इस्तेमाल सीखेगी।

विज्ञापन

इस तरह गुजरात में हुआ काम

UP to adapt remote sensing technique from Gujarat

डॉ. उज्ज्वल ने बताया कि यह टीम अहमदाबाद 23 जुलाई को पहुंच जाएगी। इसके बाद वहां रिमोट सेंसिंग के उपयोग पर काम करने वाली राष्ट्रीय संस्था स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर (सैक), जोधपुर टेकरा में तैयार तकनीक को स्थानीय वैज्ञानिकों से जानेगी।

सैक में वैज्ञानिकों के लिए प्रशिक्षण और तकनीक का प्रदर्शन भी किया जाना है। ताकि इस तकनीक का इस्तेमाल यूपी के आधारभूत ढांचे के विकास और संसाधनों के योजनाबद्ध उपयोग में होगा।

गुजरात सरकार ने रिमोट सेंसिंग तकनीक का इस्तेमाल कर अपने यहां कई योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया।

इसके तहत शहरी विकास की योजनाओं से लेकर बिजली और पानी के स्रोत के उपयोग को बेहतर बनाने पर काम किया गया।

मोदी ने दिया बढ़ावा

UP to adapt remote sensing technique from Gujarat

नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान इसके उपयोग को बढ़ाने पर काफी काम किया। सैक मूलरूप से इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) का एक अंग है। यह तकनीक को विकास के लिए उपयोगी बनाने पर काम करता है।

ये वैज्ञानिक जा रहे हैं अहमदाबाद
- डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, अध्यक्ष
- डॉ. देवेंद्र मिश्रा, निदेशक और वाटर रिसोर्स वैज्ञानिक
- डॉ. पी कुंवर, वन संसाधन वैज्ञानिक

- डॉ. ए उन्नयाल, अर्थ रिसोर्स वैज्ञानिक
- डॉ. पीसी गुप्ता, कृषि वैज्ञानिक
- डॉ. आरके उपाध्याय, कृषि वैज्ञानिक
- डॉ. एसकेएस यादव, भूभौतिकी वैज्ञानिक

विज्ञापन

इन क्षेत्रों में मिलेगा फायदा

UP to adapt remote sensing technique from Gujarat

- शहरी विकास की योजनाएं बनाने
- सिंचाई के स्त्रोत की मॉनिटरिंग करने
- फॉरेस्ट कवर पर निगाह रखने
- खनन की अवैध गतिविधियों को रोकने
- खाली पड़ी जमीन के उपयोग को बढ़ाने

इस पर यूपी के रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप उज्ज्वल का कहना है कि हमारा उद्देश्य गुजरात के विकास के मॉडल को सीखना नहीं है।

बल्कि रिमोट सेंसिंग पर काम कर रही सैक के तकनीक के इस्तेमाल को सीखने के लिए अहमदाबाद जा रहे हैं। ताकि इसका उपयोग यूपी के विकास में कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed