फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Ticket rates released for the first T20I between India and West Indies at the Ekana Stadium; here's how to

यूपी: भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी-20 मैच इकाना स्टेडियम में, टिकट की दरें हुईं जारी; इस तरह कर सकते हैं खरीद

Sun, 20 Sep 2026 09:29 AM IST
रोहित मिश्र अनुराग वाजपेई, अमर उजाला लखनऊ
अनुराग वाजपेई, अमर उजाला लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 20 Sep 2026 09:29 AM IST
सार

India vs West Indies T20I Match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच छह अक्तूबर को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होने वाले अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले की शनिवार को टिकट दरें जारी की गईं।

विज्ञापन
UP: Ticket rates released for the first T20I between India and West Indies at the Ekana Stadium; here's how to
इकाना स्टेडियम में मैच। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 आठ साल बाद इकाना स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज फिर आमने-सामने होंगे लेकिन इस बार मैदान पर टीम इंडिया का रंग-रूप काफी बदला हुआ नजर आएगा। छह अक्तूबर को होने वाले सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इससे पहले दोनों टीमें छह नवंबर 2018 को इकाना में भिड़ी थीं। तब भारतीय टीम की बल्लेबाजी की कमान रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के हाथों में थी। अब टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे नए दौर के बल्लेबाज हैं। चयनित टीम में कुलदीप यादव ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आठ साल पहले हुए मुकाबले में भी खेले थे। 2018 में इकाना के पहले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में रोहित शर्मा ने 61 गेंदों पर नाबाद 111 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। उनकी पारी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को 71 रन से हराया था। अब उसी मैदान पर नई पीढ़ी की टीम के सामने वेस्टइंडीज होगी। खास नजर अभिषेक शर्मा पर रहेगी, जिन्होंने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ महज 30 गेंदों पर शतक जड़ा है।

विज्ञापन


रोहित के शतक से अभिषेक के तूफान तक
आठ साल में भारतीय टी-20 टीम के बल्लेबाजी चेहरे ही नहीं, खेलने का अंदाज भी बदलता नजर आ रहा है। पहले जहां रोहित और विराट के अनुभव पर भरोसा था, वहीं अब अभिषेक, संजू और ईशान जैसे बल्लेबाज टीम को आक्रामक अंदाज दे रहे हैं। टीम में शामिल 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर भी दर्शकों की नजरें रहेंगी। अंतिम एकादश में जगह मिलने पर वह मुकाबले के आकर्षण का बड़ा केंद्र हो सकते हैं। 50 हजार दर्शक क्षमता वाले इकाना में मुकाबले को लेकर उत्साह बढ़ने लगा है। स्टेडियम में अब तक छह टी-20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इससे पहले 17 जून 2026 को भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे मुकाबला हुआ था। भारत ने कप्तान शुभमन गिल के 110 गेंदों पर 154 रन और ईशान किशन के 79 गेंदों पर 125 रन की शतकीय पारियों की मदद से 170 रन से जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन

इकाना में भारत का अजेय रिकॉर्ड

UP: Ticket rates released for the first T20I between India and West Indies at the Ekana Stadium; here's how to
लखनऊ का इकाना स्टेडियम। - फोटो : amar ujala

इकाना में भारतीय टीम अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है। टीम ने यहां तीन मैच खेले हैं और तीनों में जीत दर्ज की है। भारत ने छह नवंबर 2018 को वेस्टइंडीज को 71 रन, 22 फरवरी 2022 को श्रीलंका को 62 रन और 29 जनवरी 2023 को न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया था। वेस्टइंडीज ने इकाना में चार टी-20 मैच खेले हैं। इनमें उसे तीन मुकाबलों में हार मिली है। दो हार अफगानिस्तान और एक भारत के खिलाफ मिली, जबकि एक मुकाबले में उसने अफगानिस्तान को हराया था। अब आठ साल बाद फिर इकाना में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी और मैदान के पुराने रिकॉर्ड के बीच नई टीम इंडिया पर सबकी नजर होगी। टी-20 क्रिकेट में भारत और विंडीज टीम में धाकड़ खिलाड़ियों की कमी नहीं है। अभिषेक, वैभव, ईशान और संजू की बल्लेबाजी देखने के लिए इकाना स्टेडियम में भीड़ जुटना तय है। यहां रनों से भरा मुकाबला देखने को मिलेगा। - उदय सिन्हा (सीएमडी, इकाना स्पोर्ट्स सिटी)

विज्ञापन

जारी हुईं टिकट दरें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच छह अक्तूबर को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होने वाले अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले की शनिवार को टिकट दरें जारी की गईं। टिकट की कीमतें 399 रुपये से 13500 रुपये तक हैं। दरों में डायनामिक फेयर लागू होगा, यानी मुकाबले का समय नजदीक आने के साथ टिकट की दरों में इजाफा होगा।

शनिवार को इकाना स्टेडियम में प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने बताया कि टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हो गई है। ऑनलाइन टिकट डिस्ट्रिक्ट एप (बाय जोमैटो) पर मिलेंगे। 

विज्ञापन

इस तरह कर सकते हैं खरीद

जनरल स्टैंड
400 से एक हजार तक

नॉर्थ वीआईपी टैरेस
1099

साउथ वीआईपी टैरेस
3499

नॉर्थ लॉन
6400

साउथ लॉन
7400

नॉर्थ कॉरपोरेट बॉक्स
8400

साउथ कॉरपोरेट बॉक्स
9400

नॉर्थ वीआईपी लाउंज
7400

साउथ वीआईपी लाउंज
13500
 

टिकट दरों में भारी गिरावट

इकाना स्टेडियम में पिछले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में दर्शकों की कम संख्या को देखते हुए यूपीसीए ने टिकट की दरों में काफी रियायत दी है। पहले हुए मुकाबलों की कीमत एक हजार रुपये से शुरू होकर 25 हजार रुपये तक जाती थी। इस बार यह घटकर एक तिहाई रह गई है।एसोसिएशन को उम्मीद कि टिकट की दरों को घटाने से 50 हजार की दर्शक क्षमता वाले इकाना स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ जुटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed